News Addaa WhatsApp Group Join करें

राजकीय बौद्ध संग्रहालय, कुशीनगर द्वारा छाया चित्र प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 18, 2023  |  6:38 PM

797 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
राजकीय बौद्ध संग्रहालय, कुशीनगर द्वारा छाया चित्र प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

कसया/कुशीनगर। संग्रहालय की शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के अंतर्गत राजकीय बौद्ध संग्रहालय, कुशीनगर द्वारा दिनांक 18 जनवरी, 2023 सेे बौद्ध कला पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया हैं।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

प्रदर्शनी में बौद्ध कला के विविध आयामों यथा स्थापत्य, मूर्तिकला व चित्रकला आदि को छायाचित्रों के माध्यम से रोचक ढंग से प्रदर्शित किया गया। इसके अतिरिक्त प्रदर्शनी में अन्य देशों की बौद्ध कला के नमूनों को भी दर्शाया गया है। स्थापत्य कला के अन्तर्गत कुशीनगर, सारनाथ, अजन्ता तथा बोधगया में अवस्थित स्थापत्य संरचनाओं के छायाचित्र, मूर्तिकला में गांधार, मथुरा, अमरावती व सारनाथ शैली की प्रतिमाओं के छायाचित्र, तथा चित्रकला के अन्तर्गत अजन्ता के छायाचित्र प्रदर्शित किए गये हैं। बौद्ध मूर्तिकला में बुद्ध व बोधिसत्वों आदि की मूर्तियों का निर्माण कुषाण काल में महायान सम्प्रदाय के अस्तित्व में आने के बाद आरंभ हुआ था। इससे पूर्व बुद्ध व उनसे जुड़ी घटनाओं का अंकन विविध प्रतीकों यथा पदचिन्ह, पीपल के वृक्ष, स्तूप तथा सिंह आदि के माध्यम से किया जाता था। प्रदर्शनी के अवलोकन से दर्शकों को बौद्ध कला के विकास व उसके विविध आयामों की जानकारी अत्यन्त सहज ढंग से प्राप्त हो सकेगी।

प्रदर्शनी दिनांक 31जनवरी, 2023 तक जनसामान्य के अवलोनार्थ प्रत्येक कार्य दिवसों में जारी रहेगी।उक्त अवसर पर तेज प्रताप शुक्ला, गोविन्द, वेग, अमित सिंह, अजीत यादव, मीरचन्द्र आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking