News Addaa WhatsApp Group Join करें

पिकप की ठोकर से बाइक चालक की मौत,दूसरा घायल

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 23, 2025  |  12:16 PM

195 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पिकप की ठोकर से बाइक चालक की मौत,दूसरा घायल

 

आपके लिए और..- तेज रफ्तार लग्जरी कार ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को...

अहिरौली बाजार कुशीनगर/अमरनाथ यादव/अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के कप्तानगंज पिपराइच मार्ग पर बरवा कोटवा चौराहे के समीप के समीप गुरुवार को सुबह 5 बजे एक पिकप वाहन की ठोकर से बाइक चालक की मौत हो गई तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
मिली जानकारी के मुताबिक रामदूलारे सिंह पुत्र भागवत सिंह उम्र 40वर्ष निवासी अवरही कृतपुरा मल्ल टोला मिथलेश पुत्र रामदत्त उम्र 25 वर्ष निवासी बरवा कोटवा थाना कप्तानगंज एक ही बाइक पर सवार होकर गोरखपुर काम करने जा रहे थे।वह बाइक लेकर बरवा कोटवा गांव से निकल कर जैसे ही सड़क पर चढ़े तभी पिपराइच के तरफ़ से तेज़ रफ़्तार से आ रही सब्जी लदी पिकप ने बाइक में ठोकर मारकर अनियंत्रित होकर गढ्ढे में गिर गई।ठोकर लगने से चालक रामदूलारे की मौके पर मौत हो गई और मिथलेश घायल हो गया। पिकप चालक ने अपने मोबाइल से इसकी सूचना 112 नंबर पुलिस को दी। घटना की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। आसपास के लोगों ने घायल मिथलेश को उपचार के लिए भेजवाया।

 घटना की सूचना मिलते ही तत्काल अहिरौली बाजार थाने से उपनिरीक्षक विपिन कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल सुरेश चौहान,कांस्टेबल पंकज यादव,मनोज राम मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गए। वहीं इस घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद
तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…

वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार
वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…

पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,
पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,

कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking