News Addaa WhatsApp Group

पिकप वाहन एवं तस्करी कर अवैध अंग्रेजी शराब सहित तस्कर गिरफ्तार

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 30, 2025  |  7:38 PM

82 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पिकप वाहन एवं तस्करी कर अवैध अंग्रेजी शराब सहित तस्कर गिरफ्तार
  • वाहन सहित कुल कीमत लगभग 08 लाख रुपये के साथ तस्कर धराया

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अवैध शराब विक्री/ निष्कर्षण/परिवहन के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पिकप वाहन में छुपाकर रखे 16 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। तस्कर शराब की इस खेप को बिहार ले जाकर बेचने के फ़िराक में था। वासन सहित बरामद शराब की कीमत 8 लाख रुपए बताई जा रही है।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर : एनएच-27 में ‘सोल्डर घोटाला’! काग़ज़ों में डेढ़ मीटर,...

खड्डा थाने के प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अजय कुमार यादव, एसआई शशांक राय कान्स्टेबल शशिकेश गोस्वामी, कान्स्टेबल शिवानन्द सिंह एवं अरविन्द गौड और रणजीत यादव की टीम ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान एक पिकप वाहन में छुपाकर रखे कुल 16 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब को बरामद करते हुए शराब तस्कर रिजवान उर्फ रिजवानउल्लाह पुत्र सलाउद्दीन साकिन वार्ड नं. 05 दुदहीं थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर एवं अस्थाई पता पिपरहिया थाना भितहां जिला पश्चिमी चम्पारण (बिहार) को गिरफ्तार किया।

बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर धारा 60/72 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है। पकड़ा गया शराब तस्कर उक्त वाहन सहित अंग्रेजी शराब को बिहार राज्य में ले जाने और अधिक दाम में बेचकर मुनाफा कमाने के फ़िराक में था।

संबंधित खबरें
कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून! नापी के दौरान महिला को थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही एसपी का कड़ा एक्शन
कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून! नापी के दौरान महिला को थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही एसपी का कड़ा एक्शन

कुशीनगर। जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक जवान की शर्मनाक और मानवता को…

सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग
सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग

कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सभा सलेमगढ़ में एक निर्धन एवं आर्थिक…

होली–रमजान–ईद पर कुशीनगर में फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था  अफवाह व अराजकता पर ‘जीरो टॉलरेंस’
होली–रमजान–ईद पर कुशीनगर में फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था  अफवाह व अराजकता पर ‘जीरो टॉलरेंस’

कुशीनगर । जनपद में आगामी होली, रमजान माह एवं ईद-उल-फित्र को पूर्णतः शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण…

मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, रिश्ते का ही निकला कातिल
मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, रिश्ते का ही निकला कातिल

कुशीनगर। जनपद के थाना जटहां बाजार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिरनहीं बिन टोली में सात…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking