News Addaa WhatsApp Group Join करें

पिपराघाट से लखनऊ वाया तुर्कपट्टी रोडवेज बस सेवा शुरू

सुनील नीलम

Reported By:

Apr 14, 2025  |  8:11 PM

253 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पिपराघाट से लखनऊ वाया तुर्कपट्टी रोडवेज बस सेवा शुरू WhatsApp

तुर्कपट्टी।विधानसभा फाजिलनगर अन्तर्गत धार्मिक नगरी तुर्कपट्टी बाजार में विधायक सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा ने सोमवार को तमकुहीरोड के पिपराघाट से लखनऊ तक रोडवेज बस संचालन के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ज्ञात हो कि इस महत्वपूर्ण मार्ग पर रोडवेज बस संचालन के लिए क्षेत्रीय लोगों द्वारा जनप्रतिनिधियों से बार-माँग किया जा रहा था।जनता की माँग को संज्ञान में लेते हुए विधायक सुरेन्द्र कुशवाहा परिवहन मन्त्री दयाशंकर सिंह से मिले तथा यात्रियों की सुविधा के लिए तत्काल इस मार्ग पर रोडवेज बस संचालन करवाने का आग्रह किया।विधायक की पहल कारगर साबित हुआ और जनपद के भौगोलिक क्षेत्र से भलीभाँति अवगत परिवहन मंत्री ने तत्काल बस संचालन शुरू करने का निर्देश दिया।उक्त बस के संचालन का शुभारम्भ सोमवार को विधायक ने हरी झंडी दिखा कर किया।इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए विधायक कहा कि योगीराज में निर्मित अच्छी सड़कों पर यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज बसों के संचालन की आवश्यकता है जिसे आज शुरू किया गया।इस बस के संचालन से सुदूर दियारा से तुर्कपट्टी आने वाले लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी साथ ही यहाँ के लोगों को कसया,गोरखपुर, लखनऊ और कानपुर तक यात्रा करना अब आसान हो जायेगा।इस सम्बन्ध में एआरएम जयराम शर्मा ने बताया कि सुबह सात बजे से तुर्कपट्टी से रवाना होने वाली यह बस रवाना शाम तक राजधानी लखनऊ पहुँचा देगी।

इस अवसर पर प्रमोद पाण्डेय, चमन यादव,शैलेन्द्र कुमार तिवारी, महेन्द्र शर्मा,सत्येन्द्र पाण्डेय,राणा सिंह,व्यास राय,विद्याधरओझा,अनिल निर्मल, पुरूषोतम वर्मा,बेंचू रौनियार, संतोष मद्धेशिया,बिट्टू शाही,दीपक गोंड़,पप्पू शाही,कन्हैया कुमार,राजन रौनियार,लल्लन कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking