News Addaa WhatsApp Group

पिपरा बाज़ार: यातायात जागरूकता रैली निकाल आवाम को यातायात नियमो के प्रति किया गया जागरूक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 29, 2021  |  2:31 PM

502 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पिपरा बाज़ार: यातायात जागरूकता रैली निकाल आवाम को यातायात नियमो के प्रति किया गया जागरूक

पिपरा बाज़ार/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । यातायात सप्ताह फेज 2 के तहत स्थानीय बाजार स्थित किसान इंटर कालेज के बच्चों द्वारा यातायात जागरूकता रैली निकाल जन आवाम को यातायात नियमो के प्रति जागरूक किया गया।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी,...

24 सितम्बर से 30 सितम्बर तक चलाये जा रहे सेवा सप्ताह के क्रम के उक्त बिद्यालय के बच्चों ने यातायात जागरूकता रैली निकाली जिसे बिद्यालय के प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार पाण्डेय ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।बिद्यालय प्रांगण से निकली रैली पूरे बाजार का भ्रमण करते हुए थाना परिसर तक गई तथा पुनः बिद्यालय प्रांगण वापस हुई।उक्त रैली में बच्चे अपने हाथों सड़क सुरक्षा,जीवन रक्षा,दुर्घटना से देर भली आदि यातायात सम्बन्धी स्लोगल लिखे तख्तियों को लिए नारे लगाते हुए लोगो जागरूक कर रहे थे।इसी कड़ी में बच्चों ने बिना हेलमेट मोटर साइकिल चालको तथा विना सीट बेल्ट वाधे चार पहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने तथा सीट बेल्ट वाधने के लिए जागरूक किया।उक्त रैली को सम्बोधित करते हुए प्रधानाचार्य ने कहा कि विगत पांच दिनों से चल रहे यातायात सप्ताह के क्रम में बिद्यालय के बच्चों के बीच निबन्ध लेखन प्रतियोगिता,यातायात क्विज प्रतियोगिता,तत्कालीन यातायात परिदृश्यों को मद्देनजर बाद बिबाद प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़ का हिस्सा लिया।उक्त यातायात सप्ताह का समापन 30 सितम्बर को होगा।इसी कड़ी में उन्होंने कहा कि यातायात के प्रति बच्चों द्वारा निकली गई जनजागरूकता रैली निश्चित रूप समाज मे बदलाव लाएगी जिससे एक सुरक्षित यातायात ब्यवस्था में मदद मिलेगा।उक्त रैली को सफल बनाने में बिद्यालय के अध्यापक संजय गौतम,भूपेंद्र पाण्डेय,हरिंदर कुशवाहा,चंद्रभूषण पाण्डेय,बिद्यानन्द शुक्ल,डा. बिष्णु प्रताप चौबे ,ब्यास पटेल आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

संबंधित खबरें
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking