News Addaa WhatsApp Group Join करें

पिपरा बाजार: मिशन शक्ति के तहत नारी सशक्तिकरण वीमेन पावर लाइन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 21, 2021  |  6:52 PM

784 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पिपरा बाजार: मिशन शक्ति के तहत नारी सशक्तिकरण वीमेन पावर लाइन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

पिपरा बाजार/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। स्थानीय बाजार स्थित किसान इण्टर कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना सामान्य कार्यक्रम के अंतर्गत मिशन शक्ति के तहत नारी सशक्तिकरण,वीमेन पावर लाइन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के छाया चित्र पर पुष्पार्चन व दिप प्रज्वलित कर किया गया।उक्त कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विद्यालय के अध्यापक चंद्रभूषण पांडेय ने नारी शक्ति कार्यक्रम के महत्ता व उपलब्धियों पर बिस्तृत चर्चा की।इसी कड़ी में अंग्रेजी अध्यापक व्यास पटेल ने बच्चियों को संबोधित करते हुए ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू,पी०वी०सिंधू से प्रेरणा लेने की बात कही।उक्त कार्यक्रम को डा. विष्णु प्रताप चौबे ने भी सम्बोधित किया।कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया कि अनादि काल से लेकर आज भी नारी सम्मान और सुरक्षा भारतीय संस्कृति का हिस्सा है।यहाँ नारी को विभिन्न शक्तियों के रूप में पूजा जाता है और नारी शक्ति एक घर से लेकर देश के सर्वोच्च पद के साथ देश की सेवा कर रही हैं।नारी शक्ति का विस्तृत वर्णन करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्र/छात्राओं व स्काउट/गाइड के प्रति स्नेह आबंटित करते हुए सभी को शुभकामनाओं के साथ कार्यक्रम का समापन किया। उक्त कार्यक्रम का संचालन स्काउट अध्यापक धनञ्जय कुमार गोंड ने किया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों ने साझा किए ‘मेरे सपनों का भारत’ के सपने
सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों ने साझा किए ‘मेरे सपनों का भारत’ के सपने

श्री गांधी इंटरमीडिएट कालेज खड्डा में संपन्न हुआ सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम प्रधानाचार्य डा.अमरजीत…

पटहेरवा पुलिस ने 15 नामजद समेत 18 अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा, तीन गिरफ्तार; अन्य की तलाश में दबिश
पटहेरवा पुलिस ने 15 नामजद समेत 18 अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा, तीन गिरफ्तार; अन्य की तलाश में दबिश

कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking