News Addaa WhatsApp Group

पिपराइच चीनी मिल ने पांचवे किस्त में किया 6 करोड़ 35लाख रूपये किसानो का गन्ना भुगतान

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 1, 2022  |  8:22 PM

624 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पिपराइच चीनी मिल ने पांचवे किस्त में किया 6 करोड़ 35लाख रूपये किसानो का गन्ना भुगतान

कसया/कुशीनगर। पिपराईच चीनी मिल ने बकाए गन्ने का भुगतान रविवार को कर दिया है, अपने पांचवे क़िस्त में 6करोड 35लाख रुपए का गन्ना भुगतान किया है। बकाए भुगतान की जानकारी मिलने पर रविवार को गन्ना किसानों ने पखनहां गांव में बैठकर सांसद विजय दुबे को धन्यवाद दिए है।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर : एनएच-27 में ‘सोल्डर घोटाला’! काग़ज़ों में डेढ़ मीटर,...

विशुनपुरा ब्लॉक के पखनहां, घूरछपरा, अहिरौली, कटाई भरपुरवा समेत कई गांवो के किसानों का गन्ना पिपराईच चीनी मिल को एलाट हुआ है। सभी चीनी मिलों ने गन्ना मूल्य भुगतान समय से ही कर दिए है, लेकिन पिपराईच चीनी मिल से किसानों का गन्ना मूल्य बकाया है। क्षेत्र के किसानों ने किसान नेता मन्न्नन दुबे की अगुवाई में सांसद विजय दुबे को मांग पत्र सौंपकर बकाए गन्ना भुगतान कराने की मांग किए। सांसद विजय दुबे की सख्ती के बाद चीनी मिल ने बकाए गन्ने का भुगतान धीरे, धीरे शुरू कर दिया है। रविवार को बकाए गन्ना मूल्य करते हुए 6 करोड़ 35 लाख रुपए किसानों के खाते में चीनी मिल ने भेज दिया है। इसकी जानकारी होते ही पखनहां गांव में किसान नेता मन्न्नन दुबे की अगुवाई में क्षेत्र के किसानों ने बैठकर सांसद विजय दुबे का आभार जताए।

सांसद विजय दुबे ने बताया कि अधिकांश बकाए गन्ना मूल्य का भुगतान चीनी मिल ने कर दिया है, हर सप्ताह भुगतान होता रहेगा, उन्होंने कहा कि किसानों का हित उनके प्राथमिकता में है। इस दौरान किसान नेता मन्न्नन दुबे, विनोद तिवारी, ग्राम प्रधान सुरेश जायसवाल, राजेश गुप्त, दीनबंधु चौबे, रवींद्र कुशवाहा समेत तमाम किसान मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून! नापी के दौरान महिला को थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही एसपी का कड़ा एक्शन
कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून! नापी के दौरान महिला को थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही एसपी का कड़ा एक्शन

कुशीनगर। जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक जवान की शर्मनाक और मानवता को…

सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग
सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग

कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सभा सलेमगढ़ में एक निर्धन एवं आर्थिक…

होली–रमजान–ईद पर कुशीनगर में फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था  अफवाह व अराजकता पर ‘जीरो टॉलरेंस’
होली–रमजान–ईद पर कुशीनगर में फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था  अफवाह व अराजकता पर ‘जीरो टॉलरेंस’

कुशीनगर । जनपद में आगामी होली, रमजान माह एवं ईद-उल-फित्र को पूर्णतः शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण…

मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, रिश्ते का ही निकला कातिल
मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, रिश्ते का ही निकला कातिल

कुशीनगर। जनपद के थाना जटहां बाजार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिरनहीं बिन टोली में सात…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking