कसया/कुशीनगर। कसया थाने पर बुधवार को वादी-संवाद दिवस का आयोजन हुआ। सीओ पीयूषकांत राय ने वादियों से संवाद स्थापित किया।सीओ ने एक-एक कर वादियों से उनके मुकदमे को लेकर वार्ता की और विवेचकों से मुकदमे की प्रगति जाना, साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
सीओ पीयूषकांत राय ने कहा कि वादी को न्याय दिलाने के लिए ‘वादी संवाद दिवस का आयोजन हुआ है,वादी पक्ष विवेचक से संवाद स्थापित कर अपनी बात बेहिचक रखें साथ ही सीओ ने विवेचनाओं का जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण के लिए विवेचकों को निर्देश दिए।इस मौके पर थानाध्यक्ष कसया सुधीर कुमार सिंह,एसआई अनिल शर्मा,चौकी इंचार्ज शर्मा सिंह,एसआई आकाश कुमार सिंह,एसआई लल्लन यादव,एसआई शिवकुमार के साथ अन्य विबेचक ,वादी मौजूद रहे।
कुशीनगर। किसी भी पुलिस अधिकारी के कार्यकाल का सबसे अहम सवाल यही होता है…
कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…
कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में बीते दिनों युवक रोहित खरवार की चाकू से गोदकर…
फाजिलनगर। जिस ऐतिहासिक पाठशाला ने कभी क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली विभूतियों को प्राथमिक…