कसया/कुशीनगर। दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण एवं संरक्षण अभियान के क्रम में नगर पालिका परिषद कुशीनगर के माँ कोटेश्वरी नगर स्थित गोसाईं टोला में पत्रकार सुधीर मिश्र की स्वर्गवासी दादी श्रीमती कंचन देवी की स्मृति में परिजनों के साथ आम व सहजन के पौधों का रोपण किया गया।
सुधीर मिश्र ने कहा कि दादीजी का पेड़-पौधों, पशु-पक्षियों, दीन-दुखियों से सहज लगाव था। ऐसे में नयी दिशा के द्वारा उनकी स्मृति में पौधरोपण का कार्य उनको सच्ची श्रद्धांजलि है। परिजनों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर कुसमावती देवी, पुष्पेंन्द्र मिश्र, पीयूष मिश्र, सीमा मिश्रा, गिरिजा देवी, राजन मिश्र, लक्ष्मी कांत मिश्र, संजू देवी, रीमा मिश्रा, चन्दा तिवारी, अजय तिवारी, नयी दिशा उपाध्यक्ष इन्द्र कुमार मिश्र, सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र इत्यादि उपस्थित रहे।
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…