कुशीनगर। नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु जन्मदिन पर चलाये जा रहे पौधरोपण अभियान से जुड़कर हाटा विकास खंड के ग्राम सभा भठही बाबू निवासी शिक्षक कृष्ण मोहन गोंड ने ग्रामवासियों के साथ मंगलवार को पौधरोपण किया और कहा कि यह एक पुनीत कार्य है, हम सबको बढ़ चढ़ कर पौधे लगाने व बचाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पौधों से हरियाली के साथ साथ जीवन में खुशहाली भी आती है। इनसे प्राणवायु आक्सीजन से लेकर फल, फूल, इमारती लकड़ियां, औषधियाँ इत्यादि की प्राप्ति भी होती है।
संस्था सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र ने उपस्थित लोगों से अपने जन्मदिन, विवाह वर्षगाँठ और अन्य अवसरों पर पौधरोपण की अपील की। इस अवसर पर कार्तिक, नंदिनी, हेमंत मिश्र, मोतीलाल गोंड, राधेश्याम गोंड, आलोक पांडेय, दीनानाथ ओझा, पेशकार गोंड इत्यादि उपस्थित रहे।
हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…
मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…
हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…