कुशीनगर। उप कृषि निदेशक आशीष कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत भारत सरकार से लाभ प्राप्त कर रहे सभी लाभार्थियों का आधार वेरिफिकेशन कराने के उद्देश्य से https:/pmkisan.gov.in पर एक नया लिंक E-KYC के नाम से खोल दिया गया है, जिसके लिए भारत सरकार द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाकर अपना उपरोक्त लिंक पर E-KYC अपने आधार संख्या और मोबाइल न0 पर ओटीपी के माध्यम से अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश दिए गए हैं।
उप कृषि निदेशक ने जनपद के ऐसे समस्त पात्र पीएमम-किसान योजना वाले लाभार्थी कृषक एवं नए पंजीकरण करा रहे किसान भाइयों से अनुरोध किया है कि वे अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाकर अपना उपरोक्त लिंक पर E-KYC अपने आधार संख्या व मोबाइल न0 पर ओटीपी के माध्यम से स्वयं अथवा सहज जनसेवा केंद्र पर जा कर बायोमेट्रिक के माध्यम से करा कर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त करें।
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…