पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Scheme) के लाभार्थियों को इसकी 10वीं किस्त जारी करने की पूरी तैयारी हो चुकी है. केंद्र सरकार ने नए साल पर किसानों को तोहफा देने का फैसला किया है। यह राशि नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी, 2022 को जारी की जाएगी, जिसके लिए ई-केवाईसी होना बेहद जरूरी है। प्रधानमंत्री इस दिन किसानों से मुखातिब भी होंगे। किसान इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए pmindiawebcast.nic.in के जरिये या फिर दूरदर्शन के माध्यम से जुड़ सकते हैं।
किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 10वीं किस्त जारी करने के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 जनवरी, 2022 को किसान उत्पादक संगठनों को इक्विटी अनुदान भी जारी करेंगे। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 12 बजे लाभार्थियों को उनके बैंक खाते में पैसे जारी किए जाएंगे। लाभार्थियों की सूची भी जारी कर दी गई है, जिसमें किसान अपना नाम देख सकेंगे। इसके तहत सालाना 6 हजार रुपये किसानों को दो-दो हजार रुपये के तीन किस्तों में दिए जाते हैं।
योजना का लाभ लेने ई-केवाईसी करना जरूरी: इस योजना का लाभ लेने के लिए अब ई-केवाईसी करना जरूरी किया जा चुका है. अगर किसी लाभार्थी की ई-केवाईसी नहीं हुई है तो उसकी किस्त अटक जाएगी. वैसे, कुछ समय पहले तक यह जरूरी नहीं था. पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर ई-केवाईसी करें. ई-केवाईसी पूरी नहीं होने पर लाभार्थियों की लिस्ट में आपका नाम नहीं आएगा.
नए साल में मिलेगी किसानों को सौगात: केंद्र सरकार किसानों को आर्थिक मदद के तौर पर योजना की राशि उनके बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर करती है. वैसे, पिछले साल 25 दिसंबर, 2020 को पीएम किसान की किस्त जारी की गई थी, लेकिन इस साल ऐसा नहीं हुआ. पहले कहा जा रहा था कि 15 या 16 दिसंबर 2021 के आसपास यह किस्त दे दी जाएगी. बहरहाल, करोड़ों किसान 10 वीं किस्त की उम्मीद लगाए बैठे हैं. 1 जनवरी 2022 को पीएम किसान की 10वीं किस्त उनके खाते में पहुंचने की संभावना है.
ऐसे चेक करें अपना नाम
ऐसे चेक करें अपनी किस्त का स्टेटस
इस योजना के तहत देशभर के करोड़ों किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं. 2-2 हजार रुपये करके हर 3 महीने में किसानों के खातों में पैसे ट्रांसफर किए जाते है. अब तक किसानों को 9 किस्तें मिल चुकी हैं. जिसके तहत 1.58 लाख करोड़ रुपए किसानों को ट्रांसफर किए जा चुके हैं. यह राशि किसानों के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर की जाती है. करीब 12 करोड़ किसान इस योजना के तहत रजिस्टर्ड हैं.
लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष निलेश रंजन राव भी हुए धरने में शामिल खड्डा,…
सेवरही कुशीनगर । श्रम विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज जनपद…
एक सप्ताह में मांगी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट, लापरवाही पर होगी कानूनी कार्रवाई हाटा/कुशीनगर।…
हाटा कुशीनगर जनपद अयोध्या में विजिलेंस द्वारा एक लेखपाल की अनुचित तरीके से गिरफ़्तारी…