News Addaa WhatsApp Group Join करें

पीएम मोदी ने कुशीनगर में दोहराया ‘लोकल के लिए वोकल’ का मंत्र, पढ़े और क्या कहा!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 20, 2021  |  5:40 PM

852 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पीएम मोदी ने कुशीनगर में दोहराया ‘लोकल के लिए वोकल’ का मंत्र, पढ़े और क्या कहा!
  • पिछली सरकारे आपका कल्याण नहीं अपना कल्याण व परिवारवाद चलाती थी, योगी सरकार बनाया तो जनता का कल्याण शुरू हुआ
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कुशीनगर सहित पूर्वाचल और उत्तर प्रदेश का होगा विकास
  • गन्ना किसानो योगी सरकार मे गन्ना किसानो का एक लाख करोड़ का हुआ भुगतान

कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । इंटरनेशनल एयरपोर्ट कुशीनगर का उद्धघाटन व मेडिकल कालेज का लोकार्पण करने आये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन व लोकार्पण कार्यक्रम के उपरांत कुशीनगर मे तथागत भगवान बुद्ध का दर्शन व पूजन अर्चन कार्यक्रम के पश्चात प्रधानमंत्री मोदी हेलीकाप्टर से सीधे जनसभा स्थल पर पहुचे और कुछ मिटो बाद ही मंच पर अपना सम्बोधन शुरू किये l जनसभा को सम्बोधित करने से पहले पंडाल मे बैठे लोगो का अभिवादन हाथ हिला कर किया और भोजपुरी शब्दों का प्रयोग कर लोगो का कुशल क्षेम पूछा l इसके बाद मोदी ने जनता की आकांक्षाओं की भावनाओं को व्यक्त करतें हुए कहा कि पूर्वाचल व कुशीनगर क़ी जनता लम्बे समय से यहाँ उपेक्षित पड़े इंटरनेशनल एयरपोर्ट को शुभारम्भ होने का सपना सजोए हुए थे जो आज हमने उसको पूरा किया l कुशीनगर का इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अब उड़ान शुरू हो जायेगा और कुशीनगर सहित पुरे पूर्वाचल और उत्तरप्रदेश का विकास शुरू हो जायेगा l यह एयरपोर्ट भगवान बुद्ध क़ी परिनिर्वाण स्थली पर होने के कारण और भी महत्त्व पूर्ण है क्यों कि यहाँ पुरे विश्व के बौद्ध अनुयायी श्रद्धा व आस्था से आते है उनके लिये भी अति सुबिधा जनक हो गया है l प्रधान मंत्री मोदी ने अपने सम्बोधन के दौरान विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि यूपीए और समाजवादी सरकार परिवारवाद की राजनीति करतें है और अपने परिवार के ही कल्याण के लिये सिर्फ कम करतें है यूपी की पिछली सरकार जो अपने आपको समाजवादी कहते है ये समाजवादी नहीं बल्कि परिवार वादी है जो अपने परिवार के बारे केवल सोचते है जनता के लिये नहीं?

आपके लिए और..- तेज रफ्तार लग्जरी कार ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को...

हमने योगी जी का उत्तरप्रदेश मे सरकार बनाया तबसे प्रदेश से भ्रष्टाचार समाप्त हो गया l जनता का कल्याण होने लगा, माफिया -बदमाश यूपी से भाग गये और जो बच गये वह योगी के सामने हाथ जोड़ माफ़ी मांगना शुरू कर दिये l अंत मे मोदी ने कहा कि योगी सरकार मे गन्ना किसानो का ढ़ेड लाख करोड़ भुगतान हुआ है l अब बंद चीनी मिलो का भी जिर्ड़ोद्वार किया जायेगा l किसान सम्मान निधि देकर किसानो हमने किसानो का सम्मान किया है जो किसी सरकार ने नहीं किया है l अभी नवंबर मे किसानो को सीधे उनके खाते किसान सम्मान निधि जायेगा l पूर्वांचल की भूमि भगवान बुद्ध के साथ ही कई महा परुषों संतकबीर, रविदास, बलिया की सिद्ध भूमि है l प्रधान मंत्री ने अपना सम्बोधन समाप्त करने से ठीक पहले जाते जनता को लोकल अपनाने की बात कहीं उन्होंने कहा कि आप लोकल अपनाइये वोकल नहीं l मंच से प्रधानमंत्री के सम्बोधन के पहले केंद्रीय उड़ड़यन मंत्री ज्योति राजे सिंधिया,राज्यपाल आनंदी बेन पटेल,मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ, कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य,क़ृषि राज्यमंत्री सूर्य प्रताप शाही,प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आदि मंत्री व पदा धिकारी ने भी जन सभा को सम्बोधित किये l तो वही मंच पर पहले से उपस्थित सांसद विजय दूबे, देवरिया सांसद रमापतिरामत्रिपाठी, विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी सहित कुशीनगर जनपद के सभी विधायक व बीजेपी मंडलीय व जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने प्रधान मोदी का मंच पर स्वागत किया l इस सभा मे लाखो लोगो के हुजूम के अलावा विशेष रूप से संत समाज और बाल्मीकि समाज लोग भी उपस्थित रहे l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद
तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…

वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार
वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…

पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,
पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,

कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking