News Addaa WhatsApp Group Join करें

7 दिसंबर को AIIMS Gorakhpur और खाद कारखाने का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी!

न्यूज अड्डा कसया

Reported By: and

Nov 30, 2021  |  5:07 PM

843 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
7 दिसंबर को AIIMS Gorakhpur और खाद कारखाने का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी! WhatsApp
Responsive image
  • कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए कुशीनगर से हजारों भाजपा कार्यकर्ता जाएंगे गोरखपुर- रमेश सिंह

कुशीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 दिसंबर को गोरखपुर आएंगे. वहां पीएम मोदी खाद कारखाने और एम्स का लोकार्पण करेंगे. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गोरखपुर दौरे को भव्य बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गयी है इस गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने लिए कुशीनगर से भी हजारों कार्यकर्ता गोरखपुर जाएंगे।यह बातें भारतीय जनता पार्टी पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक और कुशीनगर जिले के प्रभारी रमेश सिंह ने कहा।

आपके लिए और..- रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

वह मंगलवार को भाजपा कार्यालय पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर आयोजित तैयारी बैठक में जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष और मण्डल प्रभारियों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान 23 जनवरी 2014 को प्रधानमंत्री की जनसभा खाद कारखाना के पास ही मानबेला मैदान में हुई थी। प्रधानमंत्री पद के दावेदार के रूप में आए मोदी ने तत्कालीन सांसद व वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खाद कारखाना चलाने की मांग का संज्ञान लिया था। मोदी ने साफ कहा था कि केंद्र में भाजपा सरकार बनी तो खाद कारखाना चलाया जाएगा। भाजपा की सरकार बनी और प्रधानमंत्री के रूप में मोदी ने ही खाद कारखाने का शिलान्यास किया, अब लोकार्पण करने आ रहे हैं।यह सिर्फ गोरखपुर क्षेत्र ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्र ने कुशीनगर से अधिक से अधिक लोगों को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में ले जाने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, जटाशंकर त्रिपाठी,पवन केडिया, गंगा सिंह कुशवाहा, जिला महामंत्री सन्तोष दत्त राय सुदर्शन,पाल विवेकानंद पाण्डेय, विश्वरंजन कुमार आनन्द, विवेकानंद शुक्ल, विजय शुक्ल, सीता सिंह, अतुल श्रीवास्तव, मनोज जायसवाल, रमेश सिंह, रामगोपाल गुप्ता, रामसागर कुशवाहा सहित सभी मोर्चों के जिलाध्यक्ष, सभी विधानसभा प्रभारी, ब्लाक प्रमुख और मण्डल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…

आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…

थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…

हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु

हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking