News Addaa WhatsApp Group

ऐतिहासिक होगी कुशीनगर में प्रधानमंत्री की रैली- मनोज पाण्डेय, भाजपा नेता

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 16, 2021  |  8:58 PM

748 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
ऐतिहासिक होगी कुशीनगर में प्रधानमंत्री की रैली- मनोज पाण्डेय, भाजपा नेता
  • प्रधानमंत्री मोदी के रैली की सफलता के लिए जनसंपर्क अभियान तेज

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। कुशीनगर में आगामी 20 अगस्त को कुशीनगर एयरपोर्ट का शुभारंभ तथा मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास कार्यक्रम में कसया के समीप बरवा फार्म पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर लोगों को आमंत्रित करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांव- गांव संपर्क कर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसके अंतर्गत शनिवार को खड्डा विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने मां नारायणी सामाजिक कुंभ के संयोजक व भाजपा नेता मनोज कुमार पांडेय के नेतृत्व में छितौनी नगर पंचायत, जुड़ा छपरा, निर्मल पट्टी व खैरी सहित विभिन्न स्थानों पर भ्रमण कर लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया।

आज की हॉट खबर- हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस...

इस अवसर पर भाजपा नेता मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आगामी 20 अक्टूबर के रैली कार्यक्रम को लेकर आम लोगों में काफी उत्साह है और यह कार्यक्रम कई मायनों में ऐतिहासिक होगा। कहा कि उस ऐतिहासिक दिन को अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट की सौगात के साथ ही कुशीनगर विकास की नई इबादत लिखेगा।

इस अवसर पर ब्रह्मदेव तिवारी, शक्ति केंद्र प्रभारी मुन्ना सिंह, शक्ति केंद्र संयोजक अजय मिश्रा व अनिल मिश्रा, मनोज शर्मा, मिंटू मिश्रा, अमित मल्ल, अंकित मिश्रा, नागेंद्र गुप्ता, अमीर गुप्ता, बेचू मिश्र, गुंजन मल्ल, राहुल मिश्रा, जवाहिर मद्धेशिया, जय किशुन भारती, राकेश गुप्ता, राजू मल्ल आदि लोग उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा
रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित भलुही ग्राम सभा में नवरात्रि के पावन पर्व…

हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार
हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…

आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल
आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल

एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…

कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking