News Addaa WhatsApp Group Join करें

पोखरभिंडा में नहर का पुल क्षतिग्रस्त, आवागमन बाधित

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Nov 13, 2026  |  4:56 PM

5 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पोखरभिंडा में नहर का पुल क्षतिग्रस्त, आवागमन बाधित WhatsApp
Responsive image

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील के निकटवर्ती ग्राम पंचायत पोखरभिंडा में स्थित नहर का पुल क्षतिग्रस्त हो जाने से आवागमन बाधित हो गया है। पुल टूटने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आपके लिए और..- छठ पर्व को लेकर अलर्ट मोड में तरयासुजान पुलिस थानाध्यक्ष...

झांगा बाजार से महादेवा माइनर में पोखरभिंडा में स्थित यह पुल क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसके चलते बड़े वाहनों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। जबकि इस पुल से इस क्षेत्र के सैकड़ों गांवों के लोगों का आवागमन होता है।

पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण गांव से तहसील, बाजार व अन्य गांवों को जोड़ने वाला मुख्य रास्ता बंद हो गया है। लोगों को अब कई किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाकर आना-जाना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों, किसानों और मरीजों को हो रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि पुल काफी समय से जर्जर हालत में था। कई बार शिकायत के बावजूद मरम्मत नहीं कराई गई, जिसके चलते अब यह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। आए दिन लोग बाइक लेकर पुल पार करने के दौरान चोटिल व घायल हो रहे हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पुल की मरम्मत कराकर आवागमन सुचारु कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल वर्षों पुराना है, वहां पर नए पुल के निर्माण की आवश्यकता है।

गांव के गंगा प्रसाद, लाल बचन तिवारी, अमरनाथ, गौरव, मदन सिंह, जंगली सिंह, अनिरुद्ध मिश्र, विद्यासागर, छोटेलाल तिवारी, जगदीश तिवारी, आचार्य पं. जोखन मणि आदि ने नए पुल निर्माण की मांग प्रशासन से की है।

ग्राम प्रधान / प्रशासक श्रीमती शीला ने कहा कि संबंधित अधिकारी को अवगत करा दिया गया है, जल्द बनने की संभावना है। इस संबंध में जेई आशीष सिंह ने कहा कि जल्द ही जांच कराकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सुभाष इंटर कॉलेज में चला मतदाता जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को दिलाया लोकतंत्र में भागीदारी का संकल्प
सुभाष इंटर कॉलेज में चला मतदाता जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को दिलाया लोकतंत्र में भागीदारी का संकल्प

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुभाष इंटर कॉलेज बेंदूपार में मतदाता जागरूकता अभियान…

16 सवालों के घेरे में शिवपुर बुजुर्ग के दो मदरसे, शासन तक पहुंची शिकायत
16 सवालों के घेरे में शिवपुर बुजुर्ग के दो मदरसे, शासन तक पहुंची शिकायत

कुशीनगर। जनपद के ग्राम सभा शिवपुर बुजुर्ग में संचालित मदरसा वकील वारसी पब्लिक स्कूल…

आधी रात को बॉर्डर पर कप्तान की दस्तक, बासी बैरियर पर औचक जांच; संदिग्धों पर पैनी नजर रखने का फरमान!
आधी रात को बॉर्डर पर कप्तान की दस्तक, बासी बैरियर पर औचक जांच; संदिग्धों पर पैनी नजर रखने का फरमान!

कुशीनगर। जनपद में अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ ही…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking