News Addaa WhatsApp Group Join करें

सुभाष इंटर कॉलेज में चला मतदाता जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को दिलाया लोकतंत्र में भागीदारी का संकल्प

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Nov 13, 2026  |  5:01 PM

4 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुभाष इंटर कॉलेज में चला मतदाता जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को दिलाया लोकतंत्र में भागीदारी का संकल्प WhatsApp
Responsive image

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुभाष इंटर कॉलेज बेंदूपार में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी हाटा मयंक त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं को मतदान के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए जागरूक किया।

आपके लिए और..- छठ पर्व को लेकर अलर्ट मोड में तरयासुजान पुलिस थानाध्यक्ष...

छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम दर्ज होना और चुनाव के समय अपने मताधिकार का प्रयोग करना बेहद जरूरी है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि वे अपने परिवार और आस-पास के लोगों को भी मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने तथा निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर मतदान करने के लिए प्रेरित करें।

उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को मतदाता बनने का अधिकार है। ऐसे युवा अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने नए मतदाताओं से अपील की कि वे अपने मतदाता पहचान पत्र से संबंधित जानकारी सही रखें और मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें।

उन्होंने छात्र-छात्राओं को मतदान की गोपनीयता, निष्पक्ष मतदान तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के बारे में भी जानकारी दी। साथ ही विद्यार्थियों को जागरूकता अभियान का संदेश अपने परिवार, मित्रों और गांव-मोहल्ले तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी छात्र-छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की सहभागिता रही। अधिकारियों ने युवाओं से अपील की कि वे स्वयं जागरूक मतदाता बनें और दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।

इस अवसर पर तहसीलदार जया सिंह, कानूनगो संजय गुप्ता, लेखपाल संजय सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक / शिक्षिकाएं व छात्र / छात्राएं मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरभिंडा में नहर का पुल क्षतिग्रस्त, आवागमन बाधित
पोखरभिंडा में नहर का पुल क्षतिग्रस्त, आवागमन बाधित

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील के निकटवर्ती ग्राम पंचायत पोखरभिंडा में स्थित नहर का पुल…

16 सवालों के घेरे में शिवपुर बुजुर्ग के दो मदरसे, शासन तक पहुंची शिकायत
16 सवालों के घेरे में शिवपुर बुजुर्ग के दो मदरसे, शासन तक पहुंची शिकायत

कुशीनगर। जनपद के ग्राम सभा शिवपुर बुजुर्ग में संचालित मदरसा वकील वारसी पब्लिक स्कूल…

आधी रात को बॉर्डर पर कप्तान की दस्तक, बासी बैरियर पर औचक जांच; संदिग्धों पर पैनी नजर रखने का फरमान!
आधी रात को बॉर्डर पर कप्तान की दस्तक, बासी बैरियर पर औचक जांच; संदिग्धों पर पैनी नजर रखने का फरमान!

कुशीनगर। जनपद में अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ ही…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking