कसया/कुशीनगर।लोग जब त्यौहार मनाते हैं तब पुलिस सड़कों और बाजारों में सुरक्षा के लिए तैनात रहती है,परिवार के दूर रहकर जनता की सेवा में पूरे समय तैनात रहती है।आज तक जनता ने कभी इनके बारे में नहीं सोचा लेकिन सभी को सोचना चाहिए।होली रंगों का पर्व है जिसे वे हर साल एक दिन बाद ही मना पाते हैं।
त्योहार के दौरान आज भी पुलिस सुरक्षा में ही तैनात नजर आती है। ऐसे कई पुलिस अधिकारी और कर्मचारी हैं जिन्होंने वर्षों से अपने परिवार के साथ होली नहीं खेली। साल के 365 दिन और दिन के 24 घंटे खुले रहने वाले पुलिस थाना की कार्यप्रणाली पर कोई भी छुट्टी अपना असर नहीं डाल पाती। मैदान में तैनात पुलिसकर्मियों को हर समय निरंतर सेवा के मंत्र पर काम करना पड़ता है। किसी भी अवकाश या फिर त्योहार का कोई मतलब नहीं रहता। होली-दीपावली जैसे पर्व पर भी उन्हें सामान्य से ज्यादा मुस्तैद रहना पड़ता है। कई सालों बाद पुलिस को हाल ही में साप्ताहिक अवकाश मिलना शुरू हुआ है, लेकिन त्योहार पर फिर भी ड्यूटी करनी ही पड़ती है। ऐसा किसी एक त्योहार पर नहीं बल्कि हर त्योहार पर होता है। होली रंगों का पर्व है जिसे वे हर साल एक दिन बाद ही मना पाते हैं।
न्यूज अड्डा परिवार की तरफ से सभी कुशीनगर समेत सभी पुलिसकर्मियों को दिल से आभार व धन्यवाद साथ ही होली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई..
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…
हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आगामी…