कुशीनगर। पुलिसवालों पर अक्सर भ्रष्टाचार और जबरन वसूली के आरोप लगते रहते हैं। अबकी बार एक कुशीनगर पुलिस के दो सिपाहियों ने ईमानदारी की मिसाल कायम पर डिपार्टमेंट का सिर ऊंचा किया है। हुआ यूं कि जिले में पुलिस सीधी भर्ती लिखित परीक्षा समाप्त होने के पश्चात स्योबाइ कन्या इंटर कालेज में ड्यूटी कर रहे दो सिपाहियों को एक पर्स पड़ा मिला। खोलकर चेक किया तो उसके भीतर सोने का आभूषण, एडमिट कार्ड व आधार कार्ड रखा था। पुलिसकर्मी ने तुरंत आला अफसरों को इसकी जानकारी दी। काफी मशक्कत के बाद महिला को ढूंढ निकाला गया, जिन्हेंसोने का आभूषण, एडमिट कार्ड व आधार कार्ड दिया गया।
शनिवार दिनांक सत्रह फरवरी को प्रथम पाली की उ0प्र0 आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती लिखित परीक्षा समाप्त होने के पश्चात स्योबाइ कन्या इंटर कालेज में ड्यूटी कर रहे आरक्षी आदर्श कुमार व आरक्षी प्रेम शंकर सिंह थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर को एक पर्स प्राप्त हुआ।
सिपाहियो ने उक्त पर्स को जब जांच किया तो उसमे नाक में पहनने वाला एक सोने का आभूषण, एडमिट कार्ड व आधार कार्ड था। जिसे देखकर पुलिसकर्मियों ने काफी समय तक उसके स्वामी की आने की प्रतीक्षा किया,जब कोई उस पर्स को ढूढने वाला नही मिला तो उन सिपाहियो ने एडमिट कार्ड के माध्यम से अभ्यर्थी के रजिस्ट्रेशन व रोल नंबर की सहायता से पुलिस वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर अभ्यर्थी के मोबाइल नंबर को प्राप्त कर मोबाइल फोन से उक्त पर्स के विषय में बात चीत करके उसे बुलाकर संबंधित अभ्यार्थी को खोया हुआ सामान सुपुर्द कर एक सराहनीय कार्य किया है।
बताते चले की अपना पर्स पाकर महिला परीक्षार्थी ने उक्त सिपाहियो को साधु बाद देते हुए कुशीनगर पुलिस को थैंक्यू बोला !
सलेमगढ़, कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बहादुरपुर में वर्षों से चल रहे…
पडरौना, कुशीनगर। हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो सफलता कदम…
कुशीनगर। जनपद के गोरखपुर–कप्तानगंज–थावे रेल मार्ग पर सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया,…
हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश…