News Addaa WhatsApp Group Join करें

रास्ते में मिले जूलरी और अन्य सामान से भरे पर्स को महिला तक पहुंचाकर चर्चा में आए कुशीनगर के दो सिपाही

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 17, 2024  |  7:59 PM

145 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रास्ते में मिले जूलरी और अन्य सामान से भरे पर्स को महिला तक पहुंचाकर चर्चा में आए कुशीनगर के दो सिपाही

कुशीनगर। पुलिसवालों पर अक्सर भ्रष्टाचार और जबरन वसूली के आरोप लगते रहते हैं। अबकी बार एक कुशीनगर पुलिस के दो सिपाहियों ने ईमानदारी की मिसाल कायम पर डिपार्टमेंट का सिर ऊंचा किया है। हुआ यूं कि जिले में पुलिस सीधी भर्ती लिखित परीक्षा समाप्त होने के पश्चात स्योबाइ कन्या इंटर कालेज में ड्यूटी कर रहे दो सिपाहियों को एक पर्स पड़ा मिला। खोलकर चेक किया तो उसके भीतर सोने का आभूषण, एडमिट कार्ड व आधार कार्ड रखा था। पुलिसकर्मी ने तुरंत आला अफसरों को इसकी जानकारी दी। काफी मशक्कत के बाद महिला को ढूंढ निकाला गया, जिन्हेंसोने का आभूषण, एडमिट कार्ड व आधार कार्ड दिया गया।

आपके लिए और..- मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान...

पढ़े पूरा मामला

शनिवार दिनांक सत्रह फरवरी को प्रथम पाली की उ0प्र0 आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती लिखित परीक्षा समाप्त होने के पश्चात स्योबाइ कन्या इंटर कालेज में ड्यूटी कर रहे आरक्षी आदर्श कुमार व आरक्षी प्रेम शंकर सिंह थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर को एक पर्स प्राप्त हुआ।
सिपाहियो ने उक्त पर्स को जब जांच किया तो उसमे नाक में पहनने वाला एक सोने का आभूषण, एडमिट कार्ड व आधार कार्ड था। जिसे देखकर पुलिसकर्मियों ने काफी समय तक उसके स्वामी की आने की प्रतीक्षा किया,जब कोई उस पर्स को ढूढने वाला नही मिला तो उन सिपाहियो ने एडमिट कार्ड के माध्यम से अभ्यर्थी के रजिस्ट्रेशन व रोल नंबर की सहायता से पुलिस वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर अभ्यर्थी के मोबाइल नंबर को प्राप्त कर मोबाइल फोन से उक्त पर्स के विषय में बात चीत करके उसे बुलाकर संबंधित अभ्यार्थी को खोया हुआ सामान सुपुर्द कर एक सराहनीय कार्य किया है।

बताते चले की अपना पर्स पाकर महिला परीक्षार्थी ने उक्त सिपाहियो को साधु बाद देते हुए कुशीनगर पुलिस को थैंक्यू बोला !

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking