News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया में थाना समाधान दिवस : एडीएम और एएसपी ने सुनी फरियाद,8 में से 4 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Aug 12, 2023  |  6:41 PM

119 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया में थाना समाधान दिवस : एडीएम और एएसपी ने सुनी फरियाद,8 में से 4 शिकायतों का मौके पर निस्तारण WhatsApp
Responsive image
  • समाधान की उम्मीद लेकर पहुँचे फरियादी,हुआ समाधान

कुशीनगर। शनिवार को एडीएम वैभव मिश्रा व एएसपी रितेश कुमार सिंह की अध्यक्षता व उपजिलाधिकारी कसया योगेश्वर सिंह औऱ सीओ कसया कुंदन सिंह की मौजूदगी में थाना कसया पर थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ,जिसमे लोगों की शिकायतों को सुना गया और संबंधित विभाग के कर्मचारियों को निस्तारण के निर्देश दिए।

आपके लिए और..- थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने...

जानकारी के अनुसार इस दौरान कुल 08 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमे से पुलिस विभाग से संबंधित 05 व राजस्व का 03 मामले आए,जिसमे पुलिस का 04 मामलो का मौके पर निस्तारण कर दिया गया व 01 शेष व राजस्व का 03 शेष रहा,राजस्व संबंधित शिकायत के मद्देनजर टीम बनाकर मौके पर भेजी गई व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।अधिकारियों ने मातहतों को निर्देश भी दिया कि प्राप्त शिकायती पत्रों त्वरित गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करे।एडीएम वैभव मिश्रा ने निर्देशित करते हुए कहा कि थाना समाधान दिवस के दौरान प्राप्त होने वाली शिकायतों को गंभीरतापूर्वक लें और प्राथमिकता के आधार पर उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस दौरान थानाध्यक्ष कसया डॉ आशुतोष कुमार तिवारी,अपराध निरीक्षक दिग्विजय नारायण राय,कस्बा चौकी प्रभारी संजय सिंह,हाईवे चौकी प्रभारी आशीष सिंह,कुशीनगर चौकी प्रभारी विवेक पाण्डेय,एसआई रूपेंद्र पाल,एसआई शेषनाथ यादव,एसआई आकाश सिंह,राजस्व निरीक्षक बृजेश मणि त्रिपाठी,अरविंद तिवारी,निलेश रंजन राव सहित लोग मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ट्रक का सेल्फ चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
ट्रक का सेल्फ चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

कुशीनगर । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…

मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल

छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…

थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत
थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत

बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…

त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी
त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी

पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking