News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर में पुलिस ने परखी बैंको की सुरक्षा व्यवस्था, पूरे जनपद में चला अभियान

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 27, 2021  |  5:22 PM

631 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर में पुलिस ने परखी बैंको की सुरक्षा व्यवस्था, पूरे जनपद में चला अभियान

कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। आज जनपद में एक साथ अभियान चलाकर पुलिस ने बैंकों की सुरक्षा ब्यवस्था की बारीकी से नब्ज टटोला। *पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल ने पूरे जनपद में एक साथ बैंको की चेकिंग अभियान चलाया ।* पुलिस ने बैंक शाखाओं में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता बनाने के उद्देश्य से सघन चेकिंग अभियान चलाया,पुलिस टीम ने बैंकों में आने जाने वालों से पूछताछ की साथ ही बैंको के सीसीटीवी कैमरों व सुरक्षा से जुड़े अन्य उपकरणों की जांच की। कर्मचारियों को निर्देश दिया कि बैंक परिसर में आने वालों से कोरोना संक्रमण को लेकर जारी गाइड लाइन का पालन कराना सुनिश्चित कराया जाए। संदिग्धों पर भी कड़ी नजर रखने पर भी जोर दिया। बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने के उद्देश्य से पुलिस टीम ने विभिन्न बैंक शाखाओं में सघन चेकिंग अभियान चलाया पुलिस टीम के द्वारा बैंकों की शाखाओं में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरों व आपातकालीन अलार्म की जांच के साथ जमा व निकासी काउंटर पर पहुंच ग्राहकों से पूछताछ भी की। कर्मचारियों से भी आवश्यक जानकारी ली गई। जगह – जगह पुलिस टीम ने बैंक कर्मचारियों को निर्देश दिया कि बैंक में आने वालों पर कड़ी नजर रखी जाए। कोई संदिग्ध नजर आए तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। इसके अलावा बैंक में आने वाले ग्राहकों से कोविड-19 को लेकर जारी गाइड लाइन का पालन कराने पर जोर दिया। बिना मास्क किसी को बैंक परिसर में प्रवेश न दिया जाए। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन निश्चित रूप से कराया जाए।

आज की हॉट खबर- प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी...

संबंधित खबरें
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking