कुशीनगर। रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन कुशीनगर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जहां संगीतकारों ने गीत गाकर लोगों का मनोरंजन किया तो वही होली के गानों पर पुलिस कर्मचारियों ने झुमका नृत्य भी किया वहीं जिले के दो निरीक्षकों ने गाना गाकर व कविताएं सुनाकर लोगों को आनंदित किया जिले के पुलिस अधीक्षक के मौजूदगी में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
संगीत कार्यक्रम के बाद पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल और अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह द्वारा सभी उपस्थित पुलिस कर्मचारियों के साथ गुलाब लगा कर होली खेली और एक दूसरे से गले मिले। इस कार्यक्रम का संचालन प्रतिसार निरीक्षक द्वारा किया गया। इस होली मिलन समारोह में अधिकारी सहित सभी क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…