News Addaa WhatsApp Group Join करें

भोजपुरी भजन “हे माई” की चहुँओर चर्चा

Ram Bihari Rao

Reported By:

Oct 13, 2021  |  5:46 PM

984 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
भोजपुरी भजन “हे माई” की चहुँओर चर्चा WhatsApp
Responsive image

रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । रामकोला ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत धुवांटीकर निवासी व श्री मुरलीधर भागवत लाल महाविद्यालय, मथौली बाज़ार, कुशीनगर के प्राचार्य डॉ अरुण कुमार श्रीवास्तव द्वारा लिखित व निर्मित भजन का वीडियो लोकप्रिय होने पर उनके शुभचिंतकों ने उन्हें बधाईयाँ दी है। भजन ‘हे माई’ को मुम्बई के गायक शेखर मधुर ने गाया है तथा सहयोगी की सहभागिता में मुख्य कलाकारों में गोरखपुर के लोकप्रिय कलाकार विनय कुमार श्रीवास्तव व निशा पांडेय रहे।एलबम में स्वयं प्राचार्य डा0 श्रीवास्तव ने भी काम किया है। इस वीडियो एलबम ‘ तोहरे दुअरिया आइल बा भिखरिया,दे द आपन अशीष हो, छांट ए माई दुख के बदरिया, चरन में झुकवले बानी शीष हो, की शूटिंग गोरखपुर व चेड़ा माई मथौली बाजार में हुआ। इस एलबम की सफलता पर क्षेत्र के शिक्षक उमेश मल्ल, शिक्षक सुधीर चौहान, रजनीश पाण्डेय,पत्रकार रामबिहारी राव,डा0 इन्द्रजीत गोविन्द राव ,भाजपा मण्डल अध्यक्ष रामकोला अनूप श्रीवास्तव सहित अनेक सम्मानित जनों ने बहुत प्रसन्न्ता व्यक्त की है।विदित हो कि डॉ अरुण श्रीवास्तव के बहुत सारे गीत, गजल व कविताएं समय – समय पर समाचार पत्रों में प्रकाशित होते रहते हैं ।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking