पडरौना/कुशीनगर। जिले में ईद-उल-अजहा (बकरीद) रबिवार को परंपरागत तरीके से मनाई गई। मस्जिदों और ईदगाहों पर बकरीद की नमाज अदा की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में नमाजियों ने सजदे में सिर झुकाया और मुल्क में अमन चैन के लिए दुआएं भी मांगी और एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की बधाई दी। इसी के साथ तीन दिन चलने वाली कुर्बानियों का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह तकरीबन सात बजे पडरौना के जामा मस्जिद में नमाज के बाद नगर के विभिन्न मुहल्लों में स्थित ईदगाहों में भी नमाज अदा की गई। नगर के नौका टोला, कठकुइयां रोड,छावनी व अन्य ईदगाहों में भी मुस्लिम लोगों ने नमाज अदा की। उसके बाद एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। इस दौरान बच्चे भी नमाज अदा करने के बाद एक-दूसरे से गले मिले। वहीं ईदगाहों पर मेला जैसा नजारा दिखा। इसके बाद घर आकर लोगाें ने अपने परिवारीजनों के नाम से बकरों की कुर्बानी दी। फिर शुरू हुआ दावतों का दौर, जो पूरे दिन चलता रहा। पडरौना नगर के अलावा जनपद के सभी टाउनएरिया और ग्रामीण क्षेत्रों में भी बकरीद को लेकर खासा उत्साह रहा। ईदगाहों में नमाज अदा करने के बाद लोग एक-दूसरे से मिलकर मिलकर मुबारकबाद दी।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…