News Addaa WhatsApp Group Join करें

10 सितंबर को आयोजित होने वाले किसान शहीद मेला को ऐतिहासिक बनाने के लिए हुई तैयारी बैठक

Ram Bihari Rao

Reported By:

Sep 2, 2024  |  7:18 PM

46 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
10 सितंबर को आयोजित होने वाले किसान शहीद मेला को ऐतिहासिक बनाने के लिए हुई तैयारी बैठक

रामकोला/कुशीनगर । 10 सितम्बर को रामकोला में आयोजित होने वाले किसान शहीद मेला को ऐतिहासिक रुप देने के लिए रामकोला जनता इंटर कॉलेज के सभागार में सपा कार्यकर्ताओं की बैठक की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह ने कहा कि 10 सितम्बर का शहीद मेला ऐतिहासिक होगा। शहीद मेला में पूर्व मंत्री व सांसद तथा विधायक सहित भारी संख्या में किसानों का समागम होगा। पूर्व मंत्री श्री सिंह ने कहा सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में इसके तैयारी में जुट जाय।

आपके लिए और..- चोरी की भैंसों संग पिकप दौड़ा रहे थे दो युवक,...

श्री सिंह ने 1992 की घटना का चर्चा करते हुए कहा कि किसान अपने हक की मांग को लेकर धरनारत थे कि सत्ता में बैठी भाजपा की सरकार ने किसानों के धरना को समाप्त करने के लिए लाठी- डंडे के अलावा गोलियां चलवाई। जिसमें हमारे नौजवान किसान पडोही व जमादार मियां शहीद हो गए थे। घटना के बाद से हर वर्ष शहीद किसानों के याद में 10 सितम्बर को मेरे द्वारा शहीद मेला का आयोजन कराया जाता है जिसमें पार्टी के बड़े नेता शरीक होते हैं। इस बार भी उनका आगमन होगा और शहीद किसानों के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद किसानों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम का सचालन मुन्ना अंसारी ने किया।

इस मौके पर पूर्व विधायक पूर्णमासी देहाती , सपा के वरिष्ठ नेता रणविजय सिंह उर्फ मोहन सिह, ब्लॉक प्रमुख रामकोला दिग्विजय सिंह लक्ष्मण, राजेश्वर गोविन्द राव, यशवंत सिह, निठुरी राजभर विधान सभा अध्यक्ष, देवेन्द्र यादव, विजय यादव, काशी नरेश सिह, संतोष राय, आनन्द दीक्षित सहित सैकड़ों की तादाद में सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking