News Addaa WhatsApp Group

प्रधानमंत्री के कुशीनगर संभावित आगमन को लेकर तैयारियां जोरो पर

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 30, 2023  |  8:33 PM

14 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
प्रधानमंत्री के कुशीनगर संभावित आगमन को लेकर तैयारियां जोरो पर
  • सांसद, विधायक, डीएम, एसपी कार्यक्रम स्थल का लगातार कर रहे हैं भ्रमण व निरिक्षण l

कसया/कुशीनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के कुशीनगर संभावित आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयारियों में जूटी हुआ है l विदित है कि  कुशीनगर में  मैत्रेय की भूमि पर महात्मा बुद्ध क़ृषि एवं प्रोद्योगिक विश्व विद्यालय के स्थापना की स्वीकृति मिल गयी है, जिसका  शिलान्यास प्रधानमंत्री के हाथो कराने की क्यास लगाते हुए  07 जुलाई का कार्यक्रम संभावित  मानकर जिला  प्रशासन द्वारा लगातार  कार्यक्रम स्थलों का निरिक्षण क़र सुरक्षा व्यवस्था, सभा स्थल, पार्किंग व्यवस्था आदि की तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है l प्रधानमंत्री मोदी का  कुशीनगर संभावित आगमन इसलिए विशेष माना जा रहा है, क्यों  कि 07जुलाई को प्रधानमंत्री का गोरखपुर में गीता प्रेस की 100 वीं वर्षगांठ कार्यक्रम में आगमन हो रहा है, जिसके चलते कुशीनगर में भी स्वीकृत महात्मा बुद्ध क़ृषि  एवं प्रोद्योगिक विश्वविद्यालय का शिलान्यास  कराने का कार्यक्रम तय माना जा रहा कि गोरखपुर कार्यक्रम में सम्मिलित होने आरहे प्रधानमंत्री उसी दिन कुशीनगर में भी  विश्वविद्यालय का  शिलान्यास करने आ सकते हैं l

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

हालांकि अभी प्रधानमंत्री के कुशीनगर कार्यक्रम की कोई पुष्टि या आधिकारिक सूचना जारी नहीं हुआ हैं, लेकिन प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए जिलाप्रशासन पूरी तरह  तैयारियों में जुटा हुआ है l इसी क्रम में शुक्रवार को  सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे,जिलाधिकारी रमेश रंजन, मुख्यविकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ध्वल जायसवाल, विधायक कुशीनगर पीएन पाठक द्वारा  अधिकारियो के साथ कुशीनगर प्रस्तावित क़ृषि  विश्व विद्यालय की भूमि व प्रधानमंत्री के पूर्व आगमन बने हेलीपेड, पार्किंग स्थल, बरवा जंगल में पूर्व में आयोजित जनसभा स्थल पर चल रहे तैयारी कार्यों  व  विभिन्न मार्गो का  निरिक्षण किया गया तथा कार्यक्रम स्थल सुनिश्चित करने व सुरक्षा के दृष्टिगत हर पहलुओं पर जायजा लिया गया l बरसात के मौसम को देखते हुए प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल को सुव्यवस्थित करने को लेकर  जिलाधिकारी व एसपी लगातार अधिकारियो के साथ  कुशीनगर से लेकर बरवा फार्म का भ्रमण कर जायजा ले रहे हैं l

भ्रमण व  निरिक्षण के दौरान तहसीलदार कसया मान्धाता प्रताप सिंह, नगरपालिका कुशीनगर अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश कुमार जायसवाल, सुधीर राव, अनिल प्रताप राव, नीतीश यादव,ओमप्रकाश वर्मा, विधायक प्रतिनिधि रुद्र प्रकाश सिंह, लेखपाल शैलेन्द्र दुबे, सहित काफ़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, विभागी  अधिकारी व्य कर्मचारी मौजूद रहे l 

संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking