News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह की तैयारियां जोरों पर

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 29, 2021  |  5:48 PM

1,099 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह की तैयारियां जोरों पर
  • डीएम एसपी एवं अन्य उच्चाधिकारियों ने किया एयरपोर्ट का निरीक्षण

कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम व पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल द्वारा आज एयरपोर्ट कुशीनगर का निरीक्षण किया गया और इस संदर्भ में एक बैठक भी आयोजित की गई। उक्त बैठक में एयरपोर्ट के संभावित उदघाटन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था, तकनीकी व्यवस्था, व उपयुक्त तैयारियों का जायजा लिया गया। तैयारियां को सफल बनायें जाने हेतु उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी,...

बैठक में पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जैसे पुलिस बल की तैनाती, फायर सेफ्टी, सीसीटीवी कैमरा, वाच टावर, ड्रैगन लाइट आदि। बीएसएनएल के अधिकारियों एवं सूचना विज्ञान अधिकारी से नेट कनेक्टिविटी, इंटरकॉम फैसिलिटी, यू पी एस आदि के बारे में उचित व्यवस्था के निर्देश दिए गए। जिला पंचायती राज अधिकारी को जल जमाव, परिसर में उगी घासों की कटाई उचित समय से कर लिए जाने के निर्देश दिए गए।

इस क्रम में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने उद्घाटन समारोह हेतु एयरपोर्ट परिसर का स्थलीय निरीक्षण भी किया व अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से अनिल कुमार द्विवेदी, संतोष कुमार मौर्य, सिविल हेड नारायण प्रसाद कोरी, इमीग्रेशन अधिकारी प्रताप सिंह यादव, बीएसएनएल के अधिकारियों में एसके गुप्ता एजीएम, वी पी सिंह, दीप मोहन, उप जिलाधिकारी कसया प्रमोद तिवारी, क्षेत्राधिकारी कसया पीयूष कांत राय, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनीष कुमार, जिला पंचायती राज अधिकारी अभय यादव, जिला सूचना अधिकारी कृष्ण कुमार समेत संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking