News Addaa WhatsApp Group

अध्यक्ष इंडियन ऑइल ने कुशीनगर से किया 2 किलो एफटीएल सिलेंडर ‘मुन्ना’ का सुभारंभ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 3, 2022  |  6:20 PM

559 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अध्यक्ष इंडियन ऑइल ने कुशीनगर से किया 2 किलो एफटीएल सिलेंडर ‘मुन्ना’ का सुभारंभ
  • XP95 प्रीमियम फ्यूल रैली का भी झंडी दिखाकर किया सुभारंभ
  • राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता, श्रीमती अल्पा निगम को 10kg कम्पोजिट सिलेंडर देकर सम्मानित किया
कुशीनगर। आज इंडियन ऑइल के अध्यक्ष, श्रीकांत माधव वैद्य ने कुशीनगर स्थित भारत ट्रांसपोर्ट पेट्रोल पम्प से गोरखपुर और आसपास के क्षेत्र वासियों को 2 किलो एफटीएल सिलेंडर, ‘मुन्ना’ की सौगात दी। श्री वैद्य ने इस नायाब एफटीएल सिलेंडर को मार्किट में उतार कर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के ग्राहक अर्थात मजदूर, फुटपाथ पर रहने वाले, छोटे रेहड़ी वाले, हलवाई, हाथ ठेला लगाने वाले, कम एलपीजी खपत वाले छात्र इत्यादि का जीवन सुगम करने की मुहिम का आरंभ कर दिया।  
डीलर एवं वितरक समूह, रेहड़ी चालक, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को संबोधित करते हुए इंडियन ऑइल के अध्यक्ष ने कहा कि ग्राहक सेवा इंडियन ऑइल के लिए सर्वोपरि है। हमारा सदेव प्रयास रहता है कि हम अपने ग्रहकों को नवीनतम अथवा पर्यावरण अनुकूल उत्पाद दे। कंपनी के मूल में देखभाल, नवाचार, जुनून, विश्वास है। मुन्ना भी इसी का उधारन है। वह ग्राहक जो 5 किलो एफटीएल संस्करण के खर्च को वहन करने में असमर्थ हैं, मुन्ना उनके लिए सबसे कारगर होगा। पिछले दो वर्षो से करोना महामारी के चलते प्रवासी श्रमिक भारतीयों, विध्यार्थीओ, सीमित एलपीजी खपत वाले परिवारों एवं छोटे वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों की एलपीजी जरूरतों को पूरा करने के लिए इंडियन ऑइल ने मुन्ना की इजात की। 2 किलो एफटीएल सिलेंडर खरीदने के लिए केवल पहचान के प्रमाण (पीओआई) की आवश्यकता होगी। गोरखपुर में एक मुन्ना लेने के लिए आपको 1008.50 प्लस 18% जीएसटी (एक बारी कॉस्ट) के साथ 300.5 रुपय रीफ़िल चार्ज देना होगा।
इस अवसर पर श्रीमती अल्पा निगम को 10kg का कम्पोजिट सिलेंडर देकर सम्मानित किया। सरदारनगर ब्लाक स्थित प्राथमिक विद्यालय तिलौली की प्रधानाध्यापिका अल्पा निगमजी को उत्कृष्ट शिक्षण कार्य के लिए नेशनल आइसीटी अवार्ड – राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
इंडियन ऑइल उत्तर प्रदेश-1 के कार्यकारी निदेशक एवं  राज्य प्रमुख, श्री संजीव कक्कड़ ने कहा इंडियन ऑइल रिटेल आउटलेट, इंडेन डिस्ट्रीब्यूटरशिप और डिपार्टमेंट (किराना) स्टोर सहित बिक्री के विभिन्न बिंदुओं पर उपलब्ध हैं और ग्राहक के पसंदीदा स्थान से खरीदे जा सकते हैं। गोरखपुर में जल्द ही मुन्ना हर जगह दिखेगा, उन्होने यह विश्वास जताया।
श्री वैद्य ने इस अवसर पर एक्सपी-95 बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जहां महिला बाइकर्स की संख्या उनके पुरुष समकक्षों से अधिक थी। सीबीआर 650आर, डोमिनार 400, अपाचे 160, अल्ट्रा-आधुनिक पर्यावरण के अनुकूल ‘मेक इन इंडिया’ एक्सपी-95 ईंधन के साथ गोरखपुर की सड़कों पर दौड़ी। इस अवसर पर अध्यक्ष इंडियन ऑइल की मौजूदगी में श्री रजत कौशल ने पम्प परिचारक, और ग्राहक परिचारकों को भी सम्मानित किया।
इस अवसर पर श्री कृष्ण मोहन ठाकुर, महाप्रबन्धक (एलपीजी), श्री रजत कौशल, महाप्रबन्धक (रीटेल); श्री सर्वजीत सिंह, चीफ़ मैनेजर (कॉर्पोरेट संचार), श्री मनीष गुप्ता, मण्डल एलपीजी प्रमुख, गोरखपुर मंडली; श्री शाही; रीटेल प्रमुख, गोरखपुर भी मौजूद रहे।

आज की हॉट खबर- मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर...

संबंधित खबरें
कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून! नापी के दौरान महिला को थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही एसपी का कड़ा एक्शन
कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून! नापी के दौरान महिला को थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही एसपी का कड़ा एक्शन

कुशीनगर। जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक जवान की शर्मनाक और मानवता को…

सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग
सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग

कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सभा सलेमगढ़ में एक निर्धन एवं आर्थिक…

होली–रमजान–ईद पर कुशीनगर में फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था  अफवाह व अराजकता पर ‘जीरो टॉलरेंस’
होली–रमजान–ईद पर कुशीनगर में फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था  अफवाह व अराजकता पर ‘जीरो टॉलरेंस’

कुशीनगर । जनपद में आगामी होली, रमजान माह एवं ईद-उल-फित्र को पूर्णतः शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण…

मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, रिश्ते का ही निकला कातिल
मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, रिश्ते का ही निकला कातिल

कुशीनगर। जनपद के थाना जटहां बाजार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिरनहीं बिन टोली में सात…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking