News Addaa WhatsApp Group Join करें

प्रधानाध्यापक कृष्णमोहन ने बच्चों संग मनाया जन्मोत्सव

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 25, 2023  |  4:54 PM

231 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
प्रधानाध्यापक कृष्णमोहन ने बच्चों संग मनाया जन्मोत्सव
  • बच्चों को शिक्षण सामग्री भेंट कर किया पौधरोपण

कसया/कुशीनगर। नगर पालिका परिषद कुशीनगर के प्राथमिक विद्यालय नरकटिया खुर्द में मंगलवार को प्रधानाध्यापक कृष्णमोहन ने जन्मदिन के अवसर पर नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान के बैनर तले बच्चों को शिक्षण सामग्री जैसे कॉपी, पेंसिल, रबर, कटर इत्यादि भेंट किया। इस दौरान विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी हुआ और केक भी कटा।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

प्रधानाध्यापक कृष्णमोहन ने कहा कि बच्चों के साथ जन्मदिन मनाने और उन्हें शिक्षण सामग्री भेंट कर आंतरिक खुशी मिल रही। विद्यालय में अधिकांश जरूरतमंद बच्चे ही आते हैं। शिक्षण सामग्री उनके लिए उपयोगी रहेगी। बच्चों ने भी शिक्षण सामग्री का उपयोग करने एवं विद्यालय में लगे हुये पौधे को बचाने की बात कही।इस अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्राथमिक संवर्ग के मण्डल अध्यक्ष राजेश शुक्ल, बदरुज्जमा सिद्दीकी, अरविंद सिंह, बृजेश कुमार, माया चौरसिया, शैलेश कुमार, निशांत पांडेय, संजय यादव, हरीन्द्र कुमार चौरसिया, निशांत पांडेय, नयी दिशा सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र इत्यादि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking