News Addaa WhatsApp Group Join करें

पशु तस्करों पर पुलिस का करारा प्रहार: हाटा व कसया पुलिस की कार्रवाई में 123 भैंसें मुक्त, पांच तस्कर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 27, 2025  |  1:05 PM

614 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पशु तस्करों पर पुलिस का करारा प्रहार: हाटा व कसया पुलिस की कार्रवाई में 123 भैंसें मुक्त, पांच तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में पशु तस्करी और पशु क्रूरता के खिलाफ पुलिस ने बीती रात बड़ी और निर्णायक कार्रवाई करते हुए तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। कोतवाली हाटा एवं थाना कसया पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर की गई चेकिंग के दौरान कंटेनर वाहनों में क्रूरता पूर्वक बांधकर ले जायी जा रही कुल 123 राशि भैंसों को मुक्त कराते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
यह कार्रवाई पुलिस उप-महानिरीक्षक गोरखपुर रेंज के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देश पर की गई। अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन सिंह के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सतत अभियान के क्रम में दोनों थानों की पुलिस टीमों ने यह सफलता हासिल की।
कोतवाली हाटा पुलिस बीती रात्रि दिनांक 27 दिसंबर को चेकिंग के दौरान एक कंटेनर वाहन से क्रूरता पूर्वक बांधकर ले जायी जा रही 72 राशि पशु बरामद की गईं। इनमें 20 भैंस, 02 भैंसा एवं 50 पड़वा शामिल हैं। मौके से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थाना कोतवाली हाटा पर मु0अ0सं0 737/2025 धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बताते चलें कि थाना कसया पुलिस ने इसी क्रम में चेकिंग के दौरान एक अन्य कंटेनर वाहन से 51 राशि पशु (34 भैंस एवं 17 पड़वा) को क्रूरता पूर्वक ले जाते हुए बरामद किया। मौके से एक अभियुक्त राजा पुत्र कल्लू निवासी खीरवा थाना सरधना जनपद मेरठ को गिरफ्तार किया गया। इस प्रकरण में थाना कसया पर मु0अ0सं0 860/2025 धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।कुल बरामदगी का विवरण (
कुल 123 राशि पशु (भैंस/पड़वा)के साथ दो अदद कंटेनर वाहन शामिल हैं।

आपके लिए और..-  IGRS में फिर नंबर-1 कुशीनगर पुलिस! लगातार तीसरी बार यूपी...

कोतवाली हाटा प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दुबे और थानाध्यक्ष कसया अभिनव कुमार मिश्र मय टीम द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र मे उपरोक्त कार्यवाही चेकिंग अभियान में संपन्न किया गया है।

बोले सीओ कसया !

क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन कुमार सिंह ने इस संवाददाता को बताया कि पशु क्रूरता व अवैध पशु तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking