News Addaa WhatsApp Group Join करें

भाजपा महानगर गोरखपुर के पदाधिकारियों द्वारा कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए जनसंपर्क अभियान चलाया गया

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 21, 2022  |  8:16 PM

494 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
भाजपा महानगर गोरखपुर के पदाधिकारियों द्वारा कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए जनसंपर्क अभियान चलाया गया

गोरखपुर ।भारतीय जनता पार्टी महानगर गोरखपुर के तत्वावधान में लाभार्थी एवं आम जनता जनसंपर्क अभियान महादेव झारखंडी अंतर्गत वार्ड नं 20, मानबेला वार्ड नं 04 में चलाया गया। सभी से भाजपा व माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज के पक्ष में रिकॉर्ड वोटिंग की अपील करते हुए विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत की अपील की गई। घर घर संपर्क कर पत्रक के माध्यम से व स्टीकर चस्पा कर लोगों को मोदी योगी जी के कार्य की सफलता व आम जनमानस के प्रति कर्तव्यों को जन-संपर्क के माध्यम से जागरूक किया गया। जनसंपर्क में महानगर गोरखपुर के संघर्षशील मंत्री मनोज अग्रहरि, अनुसूचित मोर्चा के उपाध्यक्ष राजेश पासवान, महानगर मीडिया प्रभारी इं. बृजमोहन, भूतपूर्व नायब सूबेदार के के सिंह,करन व मानबेला में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमृतलाल भारती, महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार, उपाध्यक्ष अखिलेश आर्या, पूर्व पार्षद दशरथ प्रसाद व वार्ड में निवास करने वाली सम्मानित जनता उपस्थित रही व सभी ने एक स्वर में माननीय योगी जी को भारी बहुमत से जिताकर गोरखपुर विधानसभा चुनाव को ऐतिहासिक बनाने का प्रण लिया गया।

आपके लिए और..- ATM में मददगार बनकर करता था ‘खेल’, पिन देखते ही...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चलती ट्रेनों में सो रहे यात्रियों को बनाते थे निशाना, जीआरपी ने दो शातिर लुटेरे-चोर दबोचे
चलती ट्रेनों में सो रहे यात्रियों को बनाते थे निशाना, जीआरपी ने दो शातिर लुटेरे-चोर दबोचे

गोरखपुर । रेलवे यात्रियों को निशाना बनाकर चलती ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर चोरी व…

जीआरपी गोरखपुर का ऑपरेशन ‘शिकंजा’ सफल, अंतरजनपदीय शातिर वाहन चोर व लुटेरा गिरफ्तार; चोरी की बाइक और नकदी बरामद
जीआरपी गोरखपुर का ऑपरेशन ‘शिकंजा’ सफल, अंतरजनपदीय शातिर वाहन चोर व लुटेरा गिरफ्तार; चोरी की बाइक और नकदी बरामद

गोरखपुर। रेलवे स्टेशन परिसर और ट्रेनों में हो रही चोरी एवं यात्रियों के सामान…

गोरखपुर जंक्शन पर जीआरपी की बड़ी कामयाबी: प्रभारी निरीक्षक की टीम ने अंतरजनपदीय शातिर लुटेरा-चोर दबोचा, 50 हजार के दो मोबाइल बरामद
गोरखपुर जंक्शन पर जीआरपी की बड़ी कामयाबी: प्रभारी निरीक्षक की टीम ने अंतरजनपदीय शातिर लुटेरा-चोर दबोचा, 50 हजार के दो मोबाइल बरामद

गोरखपुर। रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जीआरपी गोरखपुर लगातार सख्त कार्रवाई कर रही…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking