News Addaa WhatsApp Group

पुलिस बल के साथ थानाध्यक्ष ने किया फलैग मार्च

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Mar 12, 2025  |  8:06 PM

35 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पुलिस बल के साथ थानाध्यक्ष ने किया फलैग मार्च

बोदरवार/कुशीनगर। क्षेत्र में रंगो का त्योहार होली को लेकर जहां चारो तरफ उत्साह नजर आ रहा है वहीं रमजान का महिना भी चल रहा है I होली और जुम्मे की नमाज को लेकर प्रशासन एक्टिव मूड पर नजर आ रही है I त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस बल के साथ थानाध्यक्ष कप्तानगंज द्वारा क्षेत्र भ्रमण करते हुए पर्वो को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील करते हुए सुरक्षा व्यवस्था के संदेश को विखेरा गया I

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

ज्ञात हो, कि 12 मार्च बुधवार को कप्तानगंज थानाध्यक्ष धनवीर सिंह व अपराध शाखा इंस्पेक्टर भूपेंद्र कुमार दूबे द्वारा इंदरपूर, मंसूरगंज, बोदरवार में पुलिस फोर्स के साथ सड़क मार्ग से क्षेत्र के गाँवों का वाहन पर सवार होकर तथा बाजार और चौराहों पर पैदल फ्लैग मार्च कर लोगों को शांति के माहौल में त्योहारों को मनाने का अपील किया गया I और हंगामा करने वालों सहित त्योहारों में खलल डालने वाले व्यक्तियों के लिए पुलिस फोर्स को एक्टिव मूड में होने का संदेश भी दिया गया I फ्लैग मार्च के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही I

इस दौरान चौकी इंचार्ज बोदरवार प्रदीप कुमार और चौकी इंचार्ज मंसूरगंज पंकज कुमार सिंह भी चौकी पुलिस के साथ मौजूद रहे I

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking