News Addaa WhatsApp Group Join करें

पुलिस-एआरटीओ की संयुक्त पहल : ई-रिक्शा रूट निर्धारण और ‘नो हेलमेट-नो फ्यूल’ पर सख्ती

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 11, 2025  |  6:10 PM

217 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पुलिस-एआरटीओ की संयुक्त पहल : ई-रिक्शा रूट निर्धारण और ‘नो हेलमेट-नो फ्यूल’ पर सख्ती

 

आपके लिए और..- कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का...

कुशीनगर। जनपद में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन अब पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। आज दिनांक 11 सितम्बर 2025 को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में टीआई कुशीनगर द्वारा एआरटीओ कुशीनगर के साथ संयुक्त रूप से पीडी मॉल, पडरौना के पास ई-रिक्शा चालकों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में ई-रिक्शा चालकों को रूट निर्धारण की कार्यवाही से संबंधित स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि रूट निर्धारण की प्रक्रिया शीघ्र ही पूर्ण कर ली जाएगी। इसके बाद पडरौना और कसया में ई-रिक्शा केवल निर्धारित रूट नंबर के अनुसार ही संचालित होंगे। इस व्यवस्था से जहां आमजन को सुगम यातायात मिलेगा, वहीं अव्यवस्था और जाम की समस्या पर भी अंकुश लगेगा।

इसी क्रम में रामकोला रोड, पडरौना स्थित पेट्रोल पंप पर ‘नो हेलमेट-नो फ्यूल’ अभियान के तहत आमजनों को जागरूक किया गया। पेट्रोल पंप प्रबंधक को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि बिना हेलमेट लगाए किसी भी वाहन चालक को पेट्रोल या डीजल न दिया जाए।

पुलिस और एआरटीओ की इस संयुक्त पहल से यातायात नियमों का पालन कराने में ठोस परिणाम सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है।

मुख्य बिंदु :

ई-रिक्शा चालकों के लिए रूट निर्धारण प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण होगी।

पडरौना और कसया में सिर्फ निर्धारित रूट नंबर पर ही रिक्शा संचालन होगा।

नो हेलमेट-नो फ्यूल अभियान के तहत बिना हेलमेट वालों को पेट्रोल नहीं मिलेगा।

पुलिस और एआरटीओ की संयुक्त कार्यवाही से जाम और अव्यवस्था पर नियंत्रण की उम्मीद।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल

शासन की योजनाओं का शत् प्रतिशत क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण…

कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!
कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!

कुशीनगर। त्योहारों में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों को कुशीनगर पुलिस ने जोरदार…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking