कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा। गुरुवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में पुलिस लाइन परिसर में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर और पुलिस अधीक्षक केशव कुमार की उपस्थिति ने समारोह की रौनक बढ़ा दी। दोनों अधिकारियों ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर रंग-गुलाल लगाया और सभी को होली पर्व की बधाई दी।

समारोह के दौरान पुलिस लाइन का माहौल पूरी तरह से उत्सवमय हो गया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर पुलिस अधिकारी और जवान जमकर थिरकते नजर आए। पारंपरिक होली गीतों के बीच सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया और मिठाई खिलाकर खुशियां साझा कीं।
इस मौके पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने कहा कि होली प्रेम, सौहार्द और आपसी भाईचारे का त्योहार है। ऐसे आयोजनों से पुलिस परिवार के बीच आपसी एकता और सहयोग की भावना और मजबूत होती है।
समारोह में मौजूद सभी लोगों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और उत्साह व उल्लास के साथ पर्व मनाया। पूरे कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाइन में रंग, उमंग और भाईचारे का अनूठा माहौल देखने को मिला।

तुर्कपट्टी/कुशीनगर । होली के दिन तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में…
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…