News Addaa WhatsApp Group Join करें

पुलिस ने पांच कुंतल लहन नष्ट कर 65लीटर कच्ची शराब के साथ तीन को किया गिरफ्तार

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jun 12, 2026  |  3:30 PM

136 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पुलिस ने पांच कुंतल लहन नष्ट कर 65लीटर कच्ची शराब के साथ तीन को किया गिरफ्तार

हाटा/कुशीनगर । पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण तथा कुन्दन सिंह क्षेत्राधिकारी कसया के कुशल नेतृत्व में अवैध शराब के निष्कर्षण पर रोकथाम के बिरुद्व चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार की देर शाम मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम पडरी के आस पास भिन्न भिन्न जगहो पर दबिश दिया गया जिसमे अनिल कुमार पुत्र बदरु उम्र 25वर्ष निवासी धर्मौली थाना ऊंचाहार जिला रायबरेली,को पडरी महुअइया टोला के पास से 35लीटर, जग्गु तुरी पुत्र छब्बी तुरी उम्र 45वर्ष निवासी ग्राम चैनपुर थाना पेशरार जिला लोहरदग्गा झारखंड के पास से 15लीटर बंचरा मठ बगीचा के पास से जहा पकड़ा गया वही हाटा कोतवाली क्षेत्र के रामपुर सौहरौना निवासी कुक्कुर पुत्र रामलाल उम्र 55वर्ष को सुकरौली बंचरा मार्ग पर 15लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया।

आपके लिए और..- हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला...

उपरोक्त लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 65 ली0 अवैध कच्ची शराब की बरामदगी की गयी व 05 कुन्टल लहन नष्ट किया गया। अबैध कच्ची शराब की बरामदगी के आधार पर थाना पर मु0अ0सं0 299/2026, 300/2026 व 301/2026 धारा 60 आबकारी एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही जारी है।इस गिरफ्तारी के दौरान उ0नि0 अतुल तिवारी , राहुल सिहं , सुमित कुमार , नन्दलाल सरोज हे0का0 धीरेन्द्र प्रताप सिंह ,राममिलन का0 उमाशंकर यादव , मनोज राव ज्ञानप्रकाश सूर्यवंशी मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking