News Addaa WhatsApp Group Join करें

पुरस्कार पाकर बच्चों के खिल उठे चेहरे

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Apr 17, 2025  |  6:55 PM

125 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पुरस्कार पाकर बच्चों के खिल उठे चेहरे WhatsApp
Responsive image

मथौली बाजार/कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय मंगलपुर के प्रांगण में वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सर्वोच्च अंक पाने वाले एवं नवीन सत्र के प्रवेशित छात्रों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर उनके चेहरे खिल उठे।

आपके लिए और..- रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

मुख्य अतिथि विधायक हाटा मोहन वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख मोतीचक अर्चना प्रदीप सिंह एवं बी ईओ मोतीचक राजेश कुमार रहे। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियो ने दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस दौरान गणेश वंदना एवं मां सरस्वती की झांकी के साथ प्रस्तुति काफी आकर्षक रही।

छात्र छात्राओं ने सामाजिक कुरीतियों पर ,कन्या भ्रूण हत्या,शिक्षा की आवश्यकता,पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति,सोशल मीडिया के सकारात्मक एवं नकारात्मक प्रभाव सहित विभिन्न संगीत नृत्य प्रस्तुत किया।कक्षाओं में अव्वल रहने वाले छात्रों को मुख्य अतिथि एवं ,विशिष्ट अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक हाटा मोहन वर्मा ने कहा कि विद्यालय द्वारा दी जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से छात्रों का चहुंमुखी विकास होंगा। बेटियों की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि बेटियां दो घरों की रोशनी होती है। उन्हें जरूर पढ़ाए। सरकार शिक्षा के बढ़ावा के लिए हर स्तर पर कार्य कर रही है। कार्यक्रम के आयोजक प्रधानाध्यापक मोलई प्रसाद प्रजापति ने सभी आगन्तुको के प्रति आभार प्रकट करते हुए अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। और बताया कि हमारे विद्यालय से राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना के लिए इस वर्ष दो छात्राओं का चयन हुआ है इसके पूर्व भी इस योजना में यहां के बच्चों का चयन हुआ है सर्वोच्च अंक पाने वाले सभी बच्चों को विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित किया गया है।

इस दौरान डायमंड प्रवक्ता शिवनाथ चक्रवर्ती, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष राजेंन्द्र सिंह, रामबचन सिंह, संजय सिंह मुन्ना,भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष मुंशी सिंह, सुभाष पाण्डेय,जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ मोतीचक अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह,मुनीब गुप्ता, दिवाकर मणि त्रिपाठी, रमेश गौड़, अजय तिवारी, हारुन रसीद, मार्कण्डेय नाथ त्रिपाठी,वरुणेश चंचल पाण्डेय, विपिन कुमार सिंह, संजय कुमार जायसवाल, प्रेमसागर, उमेश सिंह, आशा सिंह,अरविन्द,कृतिलता गौतम, सरिता देवी,प्रधान प्रतिनिधि मनोज कुमार गौड़, सन्तोष कुमार मिश्र , रणजीत सिंह,राजू सिंह शम्भू कुशवाहा, मुन्ना सिंह, राहुल कुमार, रमेश गोंड,अजय तिवारी सहित आदि लोग मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…

आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…

थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…

हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु

हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking