News Addaa WhatsApp Group

पुरस्कार पाकर प्रफुल्लित हुए मेधावी छात्र

Farendra Pandey

Reported By:

Mar 17, 2025  |  7:41 PM

43 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पुरस्कार पाकर प्रफुल्लित हुए मेधावी छात्र

कप्तानगंज/कुशीनगर। नगर में स्थित जेपी इंटरमीडिएट कॉलेज में सर्टिफिकेट अवार्ड सेरेमनी 2025 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नर्सरी से आठवीं तक के 75 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

कार्यक्रम में रामकोला विधानसभा के विधायक विनय प्रकाश गौड़ और हाटा विधानसभा के विधायक मोहन वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। हाटा विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में बच्चों की अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि संस्कारवान विद्यार्थी ही भारत को समृद्ध बना सकते हैं। रामकोला विधायक विनय प्रकाश गौड़ ने शिक्षा को देश की प्रगति का आधार बताया।
कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पण से हुई। विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना,स्वागत गीत और फाग गीत प्रस्तुत किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीराम प्रसाद ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

पुरस्कार पाने वाले छात्रों में रंजना, दीक्षा कुशवाहा, मधुलिका गौड़, आयुष, गोविंद राव, रीतिका सिंह समेत कई मेधावी छात्र शामिल थे। कार्यक्रम में भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य हरी लाल कुशवाहा सत्यम कुशवाहा जेपी रावत , राजेश गोंड़, विश्वम्भर प्रसाद, चन्दन कुमार गोंड,सगीर अहमद, राम दरश शर्मा, प्रेम नारायण पाण्डेय, अभिषेक सिंह,विनोद यादव, रविन्द्र गोंड, सुरेन्द्र गोंड, आनन्द वर्मा,जयराज सिंह एडवोकेट,सहित गणमान्य लोग व शिक्षक मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking