News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर में बारिश से बढ़ी ठंड, कांपे लोग

न्यूज अड्डा कसया

Reported By: and

Dec 29, 2021  |  11:06 AM

684 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर में बारिश से बढ़ी ठंड, कांपे लोग
  • जिले का मंगलवार को मौसम का मिजाज बदल सा गया।
  • बारिश से किसानों की खेती-बारी भी इससे प्रभावित हुई।
  • सर्द हवाओं के कारण ठंड बढ़ेगी, जिससे लोगों को बचने की जरूरत है

कुशीनगर।मंगलवार को सुबह से आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही देर रात हुई बारिश ने गलनभरी सर्दी बढ़ी दी है।ठंड से बचने को लोग बिस्तरों में दुबके रहे है।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती,...

कुशीनगर जिले के लिए साल के आखिर में मंगलवार का दिन सबसे ठंडा रहा।अधिकतम तापमान 23 डिग्री तो न्यूनतम पारा 11 डिग्री सेल्सियस पर आया। पूरे दिन आसमान में बादल छाये रहे तो सुबह से लेकर शाम तक चली हवाओं ने ठंड को बढ़ाकर रख दिया है,देर रात में हुई बारिश से ठंड बढ़ गयी है।ठंड से हार न मानने वाले किसान भी बुधवार खेतों में काम करने से परहेज करते नजर आ रहे हैं,*बुधवार को भी बारिश की संभावना जताई जा रही है*।बुधवार की सुबह सुबह से ही हल्की हल्की बारिश चालू है,बह रही हवाओं के कारण ठंड बढ़ेगी,जिससे लोगों को बचने की जरूरत है।मौसम विशेषज्ञों की मानें तो इधर तापमान में गिरावट होने की संभावना है। जनवरी के महीने में तापमान में और कमी देखने को मिल सकती है।दूसरी तरफ, चिकित्सकों ने भी लोगों से ठंड से बचने की सलाह दी है। चकित्सकों का कहना है कि बच्चे और बुजुर्गों की सेहत को लेकर लोग फिक्रमंद रहे। सर्दी-खांसी को साधारण समझने की भूल न करें व तत्काल नजदीकी चिकित्सक से सलाह लें।

कपड़ों के बाजार में तेजी: ठंड बढ़ने के साथ ही ऊनी वस्त्रत्तें की मांग बढ़ने से कपड़ों के बाजार में तेजी आई है। दुकानों पर लोग स्वेटर, साल समेत ठंड से बचाव के लिए अन्य ऊनी कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं। दूसरी ओर इलेक्ट्रॉनिक की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ जुट रही है। हीटर, ब्लोअर, गीजर आदि ठंड से राहत देने वाले उपकरण की भी खूब बिक्री हो रही है।

 

संबंधित खबरें
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking