News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर निवासी पुलिस अधीक्षक कार्यालय बस्ती मे प्रधानलिपिक के पद पर तैनात राजेश रावत की ह्रदय गति रुकने से आकस्मिक निधन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 21, 2022  |  7:38 PM

1,413 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर निवासी पुलिस अधीक्षक कार्यालय बस्ती मे प्रधानलिपिक के पद पर तैनात राजेश रावत की ह्रदय गति रुकने से आकस्मिक निधन

कुशीनगर। नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड संख्या वीर सावरकर नगर (टीचर कालोनी सबया) निवासी पुलिस अधीक्षक कार्यालय बस्ती में प्रधान लिपिक राजेश कुमार रावत पुत्र स्व. रामजी रावत (48 वर्ष) की हृदय गति रुकने से निधन हो गया। श्री रावत के निधन की जानकारी होते ही परिवार में हाहाकार मच गया।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

जानकारी के अनुसार वार्ड वासी श्री रावत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रधान लिपिक थे। जो एक माह पूर्व बीमार पड़े थे और स्वस्थ्य होने के बाद अपनी ड्यूटी पर चले गए थे। जिनका गुरुवार/शुक्रवार की रात में हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया। उनके शव को लेकर परिजन शाम तक घर पहुंचे। जहां भारी संख्या में रिश्तेदार, मित्र और लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे थे। जिनका अंतिम संस्कार देवरिया मार्ग स्थित रामाभार स्थित घाट पर हुआ। जहां उनके छोटे भाई राकेश रावत ने मुखाग्नि दी। इससे पूर्व बस्ती पुलिस लाइन में एसपी आशीष श्रीवास्तव व सीओ आलोक प्रसाद ने श्रद्धांजलि अर्पित की और गॉड ऑफ ऑनर दिया गया। मृदुभाषी, हँसमुख, मिलनसार श्री रावत हमेशा लोगों के सहयोग में आगे रहते थे। उन्होंने कई शिक्षण संस्थानों और खेल प्रतियोगिताओं को बढ़ावा भी दया था। दो भाइयों में बड़े श्री रावत बाल्यकाल में हाइवे चौक कसया में पान की दुकान भी चलाई और पुलिस में फ्लॉवर पिता के निधन के बाद कांस्टेबल एम के पद पर नियुक्त हुए और प्रमोशन कर उपनिरीक्षक पद पर एसपी के यहां प्रधान लिपिक थे। छः माह पूर्व ही उनकी पत्नी लीलावती देवी का निधन हो गया था जिसके वजह से वह काफी गम में थे।

भाई की ही दोनों बेटियों को एपनी औलाद की तरह पाल रहे थे। काफी बुजुर्ग हो चुकी माता गुलजारी देवी का रो रो कर हाल बेहाल हो गया था। श्री रावत के निधन पर मैनेजर प्रसाद गुप्ता, गेंदा सिंह, सलीम अंसारी, राधेश्याम सिंह, सभासद इसत्याक अंसारी, गोबर्द्धन प्रसाद गोंड़, हृदया नन्द शर्मा, अधिवक्ता उदयभान यादव, जितेंद्र पटेल, महेंद्र मद्धेशिया, अशोक वर्मा सहित आदि ने शोक जताया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking