News Addaa WhatsApp Group

राजकुमार पाण्डेय बने शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष कुशीनगर

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Oct 2, 2023  |  4:29 PM

78 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
राजकुमार पाण्डेय बने शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष कुशीनगर
  • श्री पाण्डेय सन् 2006 में शिक्षामित्रों के लिए लखनऊ के जेल में भी बिताये थे तीन दिन

कुशीनगर। आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र शाही के निर्देश पर विकासखंड कसया के संविलियन विद्यालय पोखारभिंडा के शिक्षा मित्र राजकुमार पाण्डेय को संघ के कुशीनगर का जिलाध्यक्ष के पद पर संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ सिंह कुशवाहा वह कार्यकारी प्रदेश महामंत्री उमेश कुमार पाण्डेय द्वारा नामित किया गया । नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री पाण्डेय ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि शिक्षा मित्र हित में जो भी आदेश होगा उसका पालन किया जाएगा सभी शिक्षामित्रों की समस्याओं को सुलझाने का प्रयास किया जाएगा।

बताते चलें कि शुरू से ही संघ के प्रति समर्पित रहे श्री पाण्डेय सन् 2006 में प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के जिले के पदाधिकारी थे उस समय लखनऊ मे विशाल धरना प्रदर्शन था जिसमें वे लखनऊ के जेल में तीन दिनों तक रहे थे श्री पाण्डेय इसके पूर्व संघ के जिला कोषाध्यक्ष के पद पर थे। जिलाध्यक्ष नामित किए जाने पर रामकुमार तिवारी देवकांत यादव गोपाल यादव एजाज अहमद मंजीत पाठक प्रियंका पाण्डेय अजीत राय सर्वेश पाण्डेय विनोद कुमार सिंह सुनील यदुवंशी अमीरुल हसन अंसारी रिजवान अंसारी उपेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना बाबू सुजीत राव धर्मेंद्र पाण्डेय सुबोध सिंह अमित मिश्रा रमेश यादव विजयकांत मिश्रा विनोद सिंह सहित सैकड़ों शिक्षा मित्रों व शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

संबंधित खबरें
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति

खड्डा, कुशीनगर। यूपी-बिहार सीमा पर स्थित छितौनी इंटर कॉलेज में इंडो-नेपाल बॉर्डर पत्रकार संघ…

अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज
अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार
25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार

कुशीनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कसया…

तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार
तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। थाना तमकुहीराज क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking