News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: रोजगार मेले में 102 अभ्यर्थियों को मिली नौकरी

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jan 16, 2024  |  7:39 PM

42 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: रोजगार मेले में 102 अभ्यर्थियों को मिली नौकरी

रामकोला/ कुशीनगर । रामकोला नगर स्थित एक निजी आईटीआई काॅलेज में कौशल विकास मिशन व जिला सेवायोजन एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान,कुशीनगर के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय ब्लाॅक स्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया गया। रोजगार मेला में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने रोजगार पाने हेतु रजिस्ट्रेशन कराया और अपना साक्षात्कार दिया।जिसमें से 11 महिलाओं सहित 102 अभ्यर्थियों को विभिन्न कम्पनियों में चयन किया गया।
मंगलवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजनान्तर्गत नगर स्थित महाराणा प्रताप औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में विकास खण्ड स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय व विशिष्ट अतिथि रामकोला विधायक प्रतिनिधि डा0 चंदन गोंड, चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश चौधरी, मण्डल अध्यक्ष भाजपा अनूप कुमार श्रीवास्तव ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित कर रोजगार मेला का शुभारंभ किया। बतौर मुख्य अतिथि खड्डा विधायक श्री पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए ब्लॉक स्तर पर रोजगार मेले का आयोजन करा रही है।जिसमें नामी-गिरामी कम्पनियां युवाओं को उनके कौशल के अनुसार नौकरियां उपलब्ध करा रही हैं। इस तरह के रोजगार मेलों से युवाओं को नौकरियों के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि रोजगार मेले के माध्यम से मिलने वाली नौकरी को अपने जीवन का प्रथम अवसर मानकर अपने कैरियर की शुरूआत करें। विशिष्ट अतिथि के रूप में रामकोला विधायक प्रतिनिधि चंदन गोंड ने कहा कि भाजपा सरकार की मंशा है कि कोई युवा वेरोजगार न रहे। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से वेरोजगारों को रोजगार से जोड़ने का कार्य कर रही है। रोजगार मेला में एलआइसी, ब्राइट फ्यूचर, जापानी कम्पनी योकोहामा टायर,न्योदित फाउंडेशन, हिन्दुस्तान लिमिटेड, एस. एस.इन्स्टीट्यूट आफ फिमेल हर्वल क्लीनिक कम्पनी ने प्रतिभाग किया। जिसमें 354 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिया। जिसमें से 102 अभ्यर्थियों का इन कम्पनियों में चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को उनके योग्यता के आधार पर वेतन दिया जायेगा। अध्यक्षता कर रहे कार्यक्रम के आयोजक व आइटी आइ कालेज के प्रबधक डा0 धनंजय गोविन्द राव ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताते हुए चयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी तथा स्मृति चिन्ह व वस्त्र भेंट कर अतिथियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन एस.एन. प्रजापति ने किया।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

इस दौरान त्रिवेणी चीनी मिल के प्रधान प्रबधक यश राज सिंह,शिशु गोविन्द राव, सत्यपाल गोविन्द राव, जिपंस वरूण राय, सतीश कुमार सिंह चौहान, जिला कार्यक्रम प्रबंधक विनय पांडे, संजीव यादव प्रधानाचार्य, कौशलेंद्र प्रताप सिंह, अभय श्रीवास्तव, शत्रुंज्य सिंह, राजेश सिंह, सूरज गोविंद राव, रविकांत सिंह, उपेंद्र कुमार त्रिपाठी, उदय प्रताप सिंह,मारकण्डे सिंह, सर्वजीत यादव, रुस्तम अली, अमरजीत कुमार आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking