रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर अन्तर्गत खेतान मिल के समीप नवनिर्मित भवन के पीछे एक ग्यारह वर्षीय बालक की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
स्थानीय नगर के काशीराम आवास में रह रहे रुदल का 11 वर्षीय पुत्र राजा शुक्रवार को दोपहर में एक बजे के करीब खेतान के निकट रामकोला-पडरौना राष्ट्रीय राजमार्ग के उत्तर तरफ नवनिर्मित भवनों के पीछे कुछ बच्चों के साथ खेल रहा था।दुर्भाग्य से खेलने के दौरान वही समीप के पानी भरे गड्ढे में गिर पड़ा। जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई । जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचकर गड्ढे से राजा के शव को निकालकर सीएचसी रामकोला पहुंचे जहां सीएचसी प्रभारी डाक्टर शेष कुमार विश्वकर्मा ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।मां और दादी दहाड़े मार मार कर रोने लगी। सूचना पाकर रामकोला थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज राय मौके पहुंचे और बालक के शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…
कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब की बिक्री, निष्कर्षण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…
कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना परिसर में गुरुवार को आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं…
कुशीनगर। कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में जनपद के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई है।…