News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: रोजगार मेले में 141 अभ्यर्थियों को मिली नौकरी

Ram Bihari Rao

Reported By:

Mar 6, 2024  |  7:19 PM

143 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: रोजगार मेले में 141 अभ्यर्थियों को मिली नौकरी
  • ब्लॉक स्तरीय एक दिवसीय रोजगार मेला सम्पन्न

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला विकास खण्ड परिसर में एक दिवसीय ब्लाॅक स्तरीय रोजगार मेला कौशल विकास मिशन व जिला सेवायोजन एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ,कुशीनगर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था। रोजगार मेला में 371 अभ्यर्थियों ने विभिन्न नियोक्ता कम्पनियों में अपना साक्षात्कार दिया था जिसमें से 141 अभ्यर्थियों को रोजगार हेतु चयन किया गया।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

बुधवार को दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजनान्तर्गत विकास खण्ड परिसर में ब्लॉक स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया। बीडीओ विजय कुमार सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित कर रोजगार मेला का शुभारंभ किया और कहा कि रोजगार आपके द्वार कार्यक्रम युवाओं के लिए अत्यंत लाभप्रद साबित हो रहा है। रोजगार मेला में चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि चयनित अभ्यर्थी नियुक्ति प्रमाण पत्र प्राप्त कर अपने आकांक्षाओ को एक नई पंख दिए है। रोजगार मेला में कुल 10 नियोक्ता कम्पनियां याकोहमा टायर, अशोका लिलेण्ड प्रा0लि0, एल0 एण्ड टी0 माइक्रो फाइनेंस, नवोदित फाउंडेशन, जय भारत मारूति, ल्यूमेक्स प्रा0 लि0, डिक्सीटील, क्वालिटी आंस्ट्रिया प्रा0लि0, एस0बी0आइ0 क्रेडिट कार्ड ने प्रतिभाग किया था। रोजगार मेला में नियोक्ता कम्पनियों को 371 अभ्यर्थियों ने अपना साक्षात्कार दिया जिसमें से 141 अभ्यर्थियों का नियोक्ता कम्पनियों ने चयन किया। चयन अभ्यर्थियों को दस हजार से अट्ठारह हजार रुपये प्रतिमाह सैलरी प्राप्त होगा।

रोजगार मेला में नोडल प्रधानाचार्य/जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन दीपक कुमार यादव, जिला कौशल प्रबंधक कौशलेंद्र प्रताप सिंह, अभय श्रीवास्तव, विनय पांडे आदि सहित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking