News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: सर्पदंश से 45 वर्षीय किसान की हुई मौत

Ram Bihari Rao

Reported By:

May 12, 2024  |  6:39 PM

176 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: सर्पदंश से 45 वर्षीय किसान की हुई मौत

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक किसान की सर्पदंश से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

प्राप्त समाचार के अनुसार रामकोला थाना क्षेत्र के परवरपार निवासी रामहरख प्रजापति पुत्र बृजलाल प्रजापति उम्र लगभग 45 वर्ष शनिवार की शाम को गेहूँ कटे खेत की जुताई करवा रहे थे। जुताई के दौरान खेत में इकट्ठा हुए खरपतवार को फेकने के लिए रामहरख उसे उठाने गया। इस दरमियान खर पतवार में छिपा सर्प ने उसे डस लिया। परिजनों ने उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुँचे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। रविवार को पंचनामा के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। आर्थिक मदद के संबंध में हल्का लेखपाल जयप्रकाश कन्नौजिया ने बताया कि मृतक किसान का पीएम रिपोर्ट आने के उपरांत सर्पदंश की पुष्टि होने के बाद आर्थिक सहायता की प्रक्रिया शुरू की जायेगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking