News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: सामूहिक विवाह के जरिये 88 जोड़ा परिणय सूत्र में बधे

Ram Bihari Rao

Reported By:

Feb 4, 2024  |  7:27 PM

48 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: सामूहिक विवाह के जरिये 88 जोड़ा परिणय सूत्र में बधे

रामकोला/कुशीनगर। स्थानीय नगर पंचायत स्थित जूनियर हाई स्कूल के परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 88 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे और प्रत्येक नव दम्पति को उपहार देकर विदाई की गई।

आपके लिए और..- मां की डांट से घर छोड़ निकला 13 वर्षीय मासूम,...

रामकोला कस्बा के जूनियर हाई स्कूल परिसर में रविवार को आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में क्षेत्र के 88 जोड़ों का विवाह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा निर्धनता में जीवन यापन करने वाले जरूरतमंद परिवारों की विवाह योग्य कन्याओं के विवाह के लिए सरकार द्वारा आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इस कार्यक्रम के माध्यम से गरीब परिवारों को बड़ी सहायता प्रदान हो रही है।खंड विकास अधिकारी विजय सिंह ने बताया कि प्रत्येक जोड़ो को करीब छः हजार रूपये का सामान भेंट किया गया और प्रत्येक जोड़ो के खाते में सरकारी नियमानुसार पैंतीस हजार जाएंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विकास खंड विकास अधिकारी विजय सिंह, नगर अधिशासी अधिकारी संतोष वर्मा तथा नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता चौधरी का भरपूर प्रयास रहा। शादी समारोह में हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के जोड़ों की शादियां हुई ।

इस दौरान भाजपा नेता अजय गोविंद राव उर्फ शिशु बाबू राधेश्याम दीक्षित, प्रदीप जायसवाल, सभासद दिलीप आदि सहित जिला विकलांग कल्याण अधिकारी अभय पांडेय, एडीओ पंचायत एजी,ग्राम विकास अधिकारी प्रमोद कुमार, जियाउल रहमान, सोभनाथ सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी अभिषेक सिंह ,आशुतोष सिंह सहित तमाम कर्मचारी गण मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
राष्ट्रीय यूथ कन्वेंशन में हाटा के कृष्णानन्द जायसवाल हुए सम्मानित, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने किया सम्मानित
राष्ट्रीय यूथ कन्वेंशन में हाटा के कृष्णानन्द जायसवाल हुए सम्मानित, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने किया सम्मानित

हाटा कुशीनगर । शुक्रवार को राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राष्ट्रीय…

9 दिन बाद खुली कब्र, निकला शव… कुशीनगर में संदिग्ध मौत ने लिया नया मोड़, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज!
9 दिन बाद खुली कब्र, निकला शव… कुशीनगर में संदिग्ध मौत ने लिया नया मोड़, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज!

कुशीनगर। जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के जंगल पचरूखिया गांव में हुई एक संदिग्ध…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking