News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: गायत्री महायज्ञ के पूर्णाहुति पर 9 जोड़ों ने की आदर्श शादी

Ram Bihari Rao

Reported By:

Dec 3, 2023  |  7:29 PM

186 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: गायत्री महायज्ञ के पूर्णाहुति पर 9 जोड़ों ने की आदर्श शादी WhatsApp
Responsive image

रामकोला/कुशीनगर । रामकोला क्षेत्र के पकड़ी बांगर गांव में प्राचीन दुर्गा मंदिर परिसर में रामनारायण लाल स्मृति सेवा समिति पकड़ी बांगर के द्वारा आयोजित तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ वेदों और मंत्रोच्चार के साथ रविवार को सम्पन्न हुआ। गायत्री महायज्ञ के अंतिम दिन दुर्गा मंदिर परिसर में रीति- रिवाजों व संस्कार के साथ 9 जोड़ों ने सामूहिक रूप से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सात फेरे लेकर आदर्श विवाह कर दाम्पत्य सूत्र में बंधे। कार्यक्रम में पहुंचे बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व मंत्री कुवंर आर.पीएन.एन.सिंह ने परिणय सूत्र बंधे नव दम्पति को आशीर्वाद प्रदान करते हुए सुखमय व मंगलमय जीवन की कामना की। आचार्यों ने बताया कि यज्ञ के जरिये देवी- देवताओं को आहुति दी जाती है ताकि उनकी कृपा से यज्ञ के धूम्र से वातावरण शुद्ध हो जाय और लोगों के अंदर सद्विचारों की जागृति हो तथा वेद मंत्रों द्वारा संसार के अज्ञान तिमिर नष्ट हो जाय और इन्द्र भगवान की भी कृपा बनी रहे।पूर्णाहुति पर ज्यादा तादाद में श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-शांति के लिए हवन कुंड में आहुति दी। आदर्श विवाह को हरिद्वार शांति कुंज से आए चार ऋषि पुत्रों ने सम्पन्न करवाया।वर-वधुओं को संस्था की तरफ से बेड सहित घर – गृहस्थी के आवश्यक सामाग्री भेट दी गई। इस दौरान भारी तादाद में श्रद्धालु मौजूद थे। कार्यक्रम में पहुंचे लोगों का कहना था कि आदर्श विवाह को अपनाने से ही दहेज जैसी कुप्रथा से बचाव और फिजूल खर्ची बंद होगी। इस प्रकार के आयोजनों का फायदा आने वाले दिनों में लोगों काे मिलेगा। दोपहर से शाम तक चले भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने किया।

आपके लिए और..- रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

इस अवसर पर पुरोहित कमलेश मिश्रा, यजमान रमेश चंद्र श्रीवास्तव, ,रवीन्द्र श्रीवास्तव, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव , भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष हरीशंकर राय,अखिलेश श्रीवास्तव, सांसद बांसगांव के मीडिया प्रभारी संतोष श्रीवास्तव,राधेश्याम दीक्षित,नगीना राय, अमरीश श्रीवास्तव, सचित श्रीवास्तव, लक्ष्मी प्रताप मल्ल,गौरव यादव, अवनीश श्रीवास्तव,मनीष गुप्ता, योगेन्द्र राय, रामभवन, रामनारायण गुप्ता,किरन श्रीवास्तव,अनिता श्रीवास्तव,सोनाली श्रीवास्तव संस्था के सभी पदाधिकारी व सदस्य तथा श्री श्री दुर्गा पूजा सेवा समिति पकड़ी बांगर के सभी कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…

आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…

थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…

हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु

हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking