रामकोला/कुशीनगर । रामकोला थाना परिसर मेंं शनिवार को कप्तानगंज के उपजिलाधिकारी व्यास नारायण उमराव की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया।समाधान दिवस में कुल 28 फरियादियों ने अपनी समस्या से संबंधित अर्जी एसडीएम को दी। फरियादियों की समस्याएं सुनी और निस्तारण के लिए राजस्व विभाग तथा पुलिस विभाग की टीम गठित की गयी।एसडीएम ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।
इस दौरान नायब तहसीलदार कुन्दन वर्मा, अधिशासी अधिकारी अम्बरीष कुमार सिंह,एस आइ कन्हैया लाल यादव, कानूनगो राकेश लाल श्रीवास्तव, कानूनगो शिव प्रसाद गुुप्ता , लेखपाल संगम प्रसाद, लेखपाल राहुल सिंह,लेेेखपाल सुधीर गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…
कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…