News Addaa WhatsApp Group Join करें

Ramkola News/रामकोला: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म कर विडियो बनाने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Ram Bihari Rao

Reported By:

Aug 23, 2022  |  6:22 PM

952 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Ramkola News/रामकोला: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म कर विडियो बनाने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला पुलिस ने स्थानीय थाना में पंजीकृत मु0अ0सं0 274/22 धारा 376(3)/506/120बी भा0द0वि0 3/4 पास्को एक्ट व 67 आईटी एक्ट से संबंधित आरोपी अभियुक्त आदित्य उर्फ मोनू सिंह पुत्र अनिरूद्ध उम्र 22 वर्ष सा0 पिपरा मोजरा धर्मपुर थाना कसया ,कुशीनगर निवासी को रामकोला थाना क्षेत्र के उर्दहा गांव के टोला दूधपियनी उसके बुआ के घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दी। जिसकी तलाश में पुलिस कई दिनों से लगी हुई थी।पुलिस ने प्रेस नोट के जरिए जानकारी दी।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

   आरोप है कि रामकोला थाना क्षेत्र के एक गांव की एक नाबालिग छात्रा को उसकी सहेलियों ने मेला दिखाने के बहाने ले गई और छात्रा को एक व्यक्ति के घर ले जाकर छोड़ दिया। जहां आरोपी ने दुष्कर्म कर उसका वीडियो बना लिया। आरोपी युवक वीडियो के सहारे छात्रा से नाजायज संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा।छात्रा द्वारा इंकार करने पर आरोपी ने वीडियो को कई जगह भेज दिया।

इसके साथ ही छात्रा के परिजनों को भी वीडियो भेज कर धमकी देने लगा। छात्रा के परिजन परेशान होकर आरोपी युवक के खिलाफ रामकोला थाने में तहरीर दिये। पुलिस ने पास्को एक्ट सहित आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी थी।गिरफ्तारी के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय,एस. आइ.मिथिलेश प्रजापति, कास्टेबल शिवा सिंह,का0 मनीष कुमार राय, महिला का0 शैलजा तिवारी रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking