News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: बैसाखी पर्व पर गुरुद्वारे में हुआ अखंड पाठ का आयोजन 

Ram Bihari Rao

Reported By:

Apr 14, 2023  |  5:05 PM

475 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: बैसाखी पर्व पर गुरुद्वारे में हुआ अखंड पाठ का आयोजन 
  • गुरु गोविन्द सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना कर कमजोर एवं निरीह वर्ग की रक्षा की 

रामकोला/कुशीनगर। बैसाखी पर्व को सिख समुदाय के लोगों ने बड़े उत्साह और आस्था के साथ मनाया।इस पर्व के अवसर पर गुरुद्वारे में गुरु की महिमा का बखान हुआ और गुरु गोविंद सिंह द्वारा खालसा पंथ की स्थापना के बारे में भी विस्तार पूर्वक बताया गया। गुरु की महिमा को सुनकर संगत निहाल हो गई और पूरा माहौल गुरूमय हो गया।

आज की हॉट खबर- किसान चौक फायरिंग का मास्टरमाइंड पुलिस मुठभेड़ में घायल, हिस्ट्रीशीटर...

शुक्रवार की सुबह होते ही रामकोला नगर स्थित त्रिवेणी चीनी मिल कॉलोनी के गुरुद्वारे में गुरु संगत प्रारंभ हो गई।कारखाना प्रबंधक मानवेन्द्र राय ने बताया कि गुरु गोविंद सिंह ने 1699 में बैसाखी वाले दिन खालसा पंथ की स्थापना की जिसके जरिए जुल्म और अन्याय के डर से बहुत कमजोर हो चुके लोगों की रक्षा की गई।इस पर्व के मौके पर आयोजित लंगर में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।इस दौरान प्रधान प्रबंधक यश राज सिंह ,पंडित विश्वनाथ पांडे उर्मिला धारीवाल,ज्ञानी संजय सिंह,कमल राज मधोक, आनंद नारायण मिश्रा, संजय चावला, राजेश नंदा,जसपाल सिंह, शिवम् चड्ढा, गौरव नंदा, नीतू मधोक, अंजना चड्ढा, शशी नंदा, मंजू चावला, रानी नंदा सहित तमाम लोग  उपस्थित रहे I

 आपको बताते चलूँ कि पंजाब के किसानों के लिए बैसाखी का बहुत महत्व है। बैसाखी का त्योहार नई फसल के आने की खुशी में मनाया जाता है। यह पंजाब और हरियाणा राज्यों में बड़े उत्साह और खुशी के साथ मनाया जाता है। यह त्योहार मेष संक्रांति के दिन मनाया जाता है।बैसाखी के दिन लोग मंदिरों में जाते हैं और प्रार्थना और कीर्तन में शामिल होते हैं। वातावरण भक्ति और आध्यात्मिक उत्साह से भर जाता है। 

संबंधित खबरें
शिक्षा मित्रों ने सरकार का जताया आभार, मिठाई खिलाकर मनाई खुशी
शिक्षा मित्रों ने सरकार का जताया आभार, मिठाई खिलाकर मनाई खुशी

खड्डा, कुशीनगर। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों का मानदेय सरकार ने बढ़ा दिया है।…

नगर पंचायत मथौली में मनोनीत सभासदों को दिलाई गयी शपथ
नगर पंचायत मथौली में मनोनीत सभासदों को दिलाई गयी शपथ

मथौली बाजार, कुशीनगर । बुधवार को नगर पंचायत मथौली कार्यालय के सभागार में आयोजित…

सुकरौली में मनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास को मिलेगी नई रफ्तार
सुकरौली में मनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास को मिलेगी नई रफ्तार

सुकरौली। नगर पंचायत में नवनियुक्त मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय माहौल में…

बहू ने उपनिबंधक को पत्र देकर ससूर द्वारा किसी अन्य को बैनामा करने पर रोक की मांग
बहू ने उपनिबंधक को पत्र देकर ससूर द्वारा किसी अन्य को बैनामा करने पर रोक की मांग

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील परिसर में उस समय अफरा तफरी मच गयी जब…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking